फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam 17 year son neevan nigam body transformation shocked fans see pictures

Sonu Nigam: सोनू निगम के बेटे को पहचानना हुआ मुश्किल, 17 साल की उम्र में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाया

Thu, 27 Feb 2025 07:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 27 Feb 2025 07:03 PM IST
सार

Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के बेटे निवान निगम अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने जबरदस्त बदलाव से सभी को चौंका दिया है। आइए देखते हैं तस्वीरें…
 

विज्ञापन
Sonu Nigam 17 year son neevan nigam body transformation shocked fans see pictures
निवान निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के बेटे निवान निगम ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर उनके इस परिवर्तन को देखकर लोग हैरान है। गुरुवार को निवान ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले और बाद की तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। आइए देखते हैं…

विज्ञापन


तस्वीर में दिखाए एब्स
सोनू निगम के 17 वर्षीय बेटे निवान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरों से सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने किशोरावस्था से लेकर एक परफेक्ट बॉडी पाने तक के सफर को दिखाया। जिम में ली गई तस्वीर में वह अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं, जो फिटनेस के लिए उनके समर्पण को दिखाता है। निवान ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, "दो साल में मेरी जिंदगी बदल गई।"

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)



यह खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli: शख्स ने राजामौली पर लगाए संगीन इल्जाम, कहा- एक लड़की के लिए खत्म किया करियर

सोनू निगम ने दिया आशीर्वाद
सिंगर सोनू निगम ने अपने बेटे की पोस्ट को फिर से शेयर किया और उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया। उन्होंने लिखा, “भगवान तुम्हें हमेशा अपनी शरण में रखे, मेरे बेटे। आज मैं तुम्हें सिर्फ आशीर्वाद ही भेज सकता हूं। तुम्हारी पहली पोस्ट के लिए बधाई।”


यह खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli: शख्स ने राजामौली पर लगाए संगीन इल्जाम, कहा- एक लड़की के लिए खत्म किया करियर

सेलेब्स ने की तारीफ
पिछले कुछ सालों से नेवान इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थे। इस पोस्ट ने तुरंत ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बॉलीवुड अभिनेता और फिटनेस आइकन टाइगर श्रॉफ ने भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "बहुत बढ़िया काम भाई।" अभिनेता स्वप्निल जोशी ने टिप्पणी की, "क्या बदलाव है! बधाई और जन्मदिन की शुभकामनाएं।" इसके अलावा निवान की मां ने भी उनकी प्रशंसा की। सोनू निगम ने साल 2002 में मधुरिमा निगम से शादी की। उनके बेटे निवान का जन्म 2007 में हुआ। बचपन में अपनी प्यारी आवाज के कारण उन्होंने सबसे पहले ध्यान तब खींचा जब उन्होंने वायरल वीडियो में कोलावेरी डी गाया। अब वह अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के कारण सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed