फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amir khan and twinkle khanna movie Mela Silver Jubilee know unknown facts about movie

Mela: आमिर की सबसे बड़ी पहली फ्लॉप फिल्म, जिस भाई को लॉन्च किया उसी ने लगाया आरोप; अक्षय से क्या है ताल्लुक

Tue, 07 Jan 2025 11:27 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 07 Jan 2025 11:27 AM IST
सार

25 Years Of Mela: आज आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ को रिलीज हुए 25 साल हो गए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…
 

विज्ञापन
Amir khan and twinkle khanna movie Mela Silver Jubilee know unknown facts about movie
मेला के 25 साल हुए पूरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और ट्विंकल खन्ना की फिल्म ‘मेला’ आज ही के दिन साल 2000 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस वर्ष फिल्म अपने रिलीज की सिल्वर जुबली मना रही है। इस फिल्म में आमिर के साथ उनके भाई फैजल खान ने फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था, लेकिन यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म बन गई। इसी फिल्म को करने के बाद ट्विंकल खन्ना ने भी अभिनय की दुनिया को छोड़ दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफल नहीं हो पाई हो, लेकिन इसने अपने अंदर कई सारे किस्से समेटे हैं। आइए जानते हैं ‘मेला’ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को…

विज्ञापन


भाई ने आमिर पर लगाया फिल्म फ्लॉप होने का आरोप
कहा जाता है कि इस फिल्म में आमिर खान डबल रोल करने वाले थे। हालांकि, बाद में चीजें बदली और आमिर के साथ फिल्म में उनके भाई फैजल खान को कास्ट किया गया। 16 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘मेला’ में आमिर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में भी आमिर के भाई ने उनके भाई का ही किरदार निभाया है। आमिर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.04 करोड़ की कमाई भारत में की थी। कहा जाता है कि फिल्म को फ्लॉप कराने का आरोप उनके भाई फैजल ने आमिर खान पर लगाया था। फैजल ने यह भी दावा किया था कि आमिर खान ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार साबित करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Payal Kapadia: 'हमने कुछ नहीं जीता, लेकिन', गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड न जीत पाने के बाद पायल कपाड़िया की प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विंकल का किरदार निभाने वाली थीं काजोल
फिल्म में ट्विंकल खन्ना के किरदार ‘रूपा’ का रोल पहले काजोल को ऑफर किया गया था। काजोल ने फिल्म में आमिर खान के होने से इनकार कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि आमिर खान बहुत बेहतरीन कलाकार हैं, जो अपनी हर फिल्म को बेस्ट बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए इनकार कर दिया था। काजोल के मना करने के बाद यह फिल्म ट्विंकल खन्ना को ऑफर हुई। 

यह खबर भी पढ़ें: Varun Badola: अभिनय के साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमा चुके हैं वरुण बडोला, टीवी के आमिर खान के नाम से हैं मशहूर

फिल्म फ्लॉप ना होती तो ट्विंकल और अक्षय की ना होती शादी
‘मेला’ फिल्म के हिट और फ्लॉप होन से अक्षय कुमार की जिंदगी का भी फैसला जुड़ा था। दरअसल, ट्विंकल ने अक्षय कुमार से कहा था कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई तो वह उनसे शादी कर लेंगी। अक्षय कुमार की किस्मत यह फिल्म फ्लॉप हो गई और दोनों ने शादी कर ली। इस फिल्म को करने के बाद अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed