सोनाली बेंद्रे: शो में माधुरी ने छेड़ा नौवारी साड़ी का जिक्र, अभिनेत्री ने सुनाया माइकल जैक्सन से जुड़ा किस्सा
Sonali Bendre On Michael Jackson: 'कौन होनार करोड़पति' में शो की होस्ट माधुरी दीक्षित ने अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से दिवंगत दिग्गज स्टार माइकल जैक्सन के आगमन के दिन के बारे सवाल किया। इतना ही नहीं उन्होंने सोनाली से उस दौरान नौवारी साड़ी पहनने के बारे में भी काफी कुछ पूछा।
विस्तार
हाल ही में सोनी मराठी के शो 'कौन होनार करोड़पति' में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे शामिल हुईं। इस ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में भाग लेते हुए उन्होंने पॉप आइकन माइकल जैक्सन के भारत की पहली यात्रा को याद किया।
माइकल जैक्सन पर क्या बोलीं सोनाली?
सोनाली बेंद्रे ने मराठी क्विज शो 'कौन होनार करोड़पति' में दिवंगत पॉप सिंगर से जुड़ी याद शेयर की। उन्होंने बताया की उस समय माइकल से मिलने से ज्यादा उन्हें नौवारी साड़ी पहनने का उत्साह था। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो, मैं उनकी इतनी बड़ी प्रशंसक नहीं थी। उन्होंने मुझसे कहा कि वह इस के लिए मराठी लड़कियों को लेना चाहते हैं। और उस समय, मुझे अपने दोस्तों और परिवार के लिए मुफ्त टिकट मिले थे।’
क्यों है नौवारी साड़ी से लगाव
आगे अपनी बातचीत में सोनाली ने माधुरी से कहा, ‘और हां, नौवारी साड़ी पहनना बहुत ही मजेदार था क्योंकि मेरी दादी भी नौवारी साड़ी पहनती थीं, और मुझे हमेशा से नौवारी साड़ी पहनने का शौक रहा है। सच में, यह सबसे खूबसूरत साड़ी है। इसलिए मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित थी।’
कॉन्सर्ट में दिखा माइकल का क्रेज
शो 'कौन होनार करोड़पति' में माइकल के बारे में बताते हुए सोनाली ने कहा, ‘लेकिन उनका स्वागत करने के बाद, जब मैं कॉन्सर्ट में गई, तब मुझे सच में समझ आया कि वो कितने बड़े कलाकार हैं। मतलब, कमाल, उनकी ऊर्जा, उनका गायन और उसके बाद मैं उनकी फैन बन गई।’
‘माइकल’ पर बनी फिल्म
- पॉप स्टार माइकल जैक्सन पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ इस साल 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई।
- फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्शन ने निभाया।
- फिल्म में कोलमैन डोमिंगो ने माइकल के पिता और मैनेजर जो, निया लॉन्ग ने माइकल की मां कैथरीन का किरदार निभाया था।
- फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों ने काफी प्यार दिया।