फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   randeep hooda shared photo with john cena and samhargrave

रणदीप हुड्डा: एक्टर ने याद किए ‘मैचबॉक्स’ की शूटिंग के दिन, जॉन सीना के साथ साझा की तस्वीर

Tue, 13 Oct 2026 06:16 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Oct 2026 06:16 PM IST
सार

Randeep Hooda Post: रणदीप हुड्डा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी हॉलीवुड फिल्म 'मैचबॉक्स' के सेट से जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने जॉन सीना के साथ फोटो और निर्देशक सैम हरग्रेव के साथ दोबारा काम करने पर भी पोस्ट किया।

विज्ञापन
randeep hooda shared photo with john cena and samhargrave
जॉन सीना, रणदीप हुड्डा - फोटो : Instagram @randeephooda

विस्तार

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को अपनी हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'मैचबॉक्स: द मूवी' के सेट से कई तस्वीरें साझा कीं। इस पोस्ट में उन्होंने हॉलीवुड स्टार जॉन सीना के साथ ली गई फोटो भी शेयर की। 

विज्ञापन

पोस्ट की गई तस्वीरों में खास क्या? 
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉलीवुड फिल्म की बीटीएस तस्वीरें फैंस के लिए साझा कीं। इसमें कई जगह वह पत्नी लिन और फिल्म के बाकी एक्टर्स के साथ एंजॉय करते नजर आए। वहीं दूसरी खास फोटो में वह स्टार जॉन सीना के साथ भी दिखाई दिए। इस फोटो में दोनों ही अभिनेता काफी खुश नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

randeep hooda shared photo with john cena and samhargrave
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम, सैम हरग्रेव - फोटो : Instagram @randeephooda

फोटोज को क्या दिया कैप्शन
रणदीप हुड्डा ने फोटोज के साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने इन फोटोज को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘मैचबॉक्स मेरे एक्सट्रैक्शन टीम के दोस्तों से मिलने-जुलने और नई यादें बनाने का एक शानदार बहाना था।’ इसके साथ ही फिल्म के निर्देशक सैम हार्ग्रेव के लिए लिखा, ‘हमें फिर से थोड़ा साथ खेलने का मौका मिला... सैम, फिर से खेलो।’

विज्ञापन

randeep hooda shared photo with john cena and samhargrave
रणदीप हुड्डा - फोटो : Instagram @randeephooda

मैचबॉक्स: द मूवी के बारे में 

  • मैचबॉक्स: द मूवी 2026 में रिलीज़ हुई एक अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है।
  • फिल्म का निर्देशन सैम हरग्रेव ने किया है
  • इस फिल्म की पटकथा डेविड कॉगेशल ने लिखी है।
  • यह फिल्म मैटल के खिलौना ब्रांड मैचबॉक्स पर आधारित है। 
  • इसमें  रणदीप हुड्डा के अलावा जॉन सीना, जेसिका बील, सैम रिचर्डसन, आर्टुरो कास्त्रो और टेयोना पैरिस ने अहम किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed