फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Niti Taylor Reveals Casting Couch Experience Says Director Asked Her To Sleep With Him For Another Film

नीति टेलर: 'मेरे साथ सोना...', डायरेक्टर की इस बात से टूट गई थीं एक्ट्रेस, कभी फिल्में न करने का लिया फैसला

Tue, 13 Oct 2026 07:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 13 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

Niti Taylor: एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में कास्टिंग काउच से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने सबको हैरान कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Niti Taylor Reveals Casting Couch Experience Says Director Asked Her To Sleep With Him For Another Film
नीति टेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @nititaylor

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो 'कैसी ये यारियां' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीति टेलर ने अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक फिल्म के निर्देशक की ओर से कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। इस घटना से वह इतनी हैरान और परेशान हो गई थीं कि उन्होंने आगे फिल्में न करने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन


डायरेक्टर ने रखी थी ऐसी शर्त
'हाउटरफ्लाई' के साथ बातचीत में नीति टेलर ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत में तेलुगु फिल्मों में भी काम किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपनी पहली तेलुगु फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद उसी फिल्म के निर्देशक ने उन्हें दूसरी फिल्म के लिए फोन किया था। लेकिन बातचीत के दौरान निर्देशक ने उनके सामने एक ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर नीति हैरान रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति ने बताया, 'जिस डायरेक्टर ने मेरे साथ पहली फिल्म की थी, उसने फिल्म पूरी होने के बाद मुझे दूसरी फिल्म के लिए फोन किया। फिर उसने कहा कि इस बार तुम्हें मेरे साथ सोना पड़ेगा। आपको समझ नहीं आता कि ऐसी बात पर कैसे रिएक्ट करें। मैंने बस फोन काट दिया, उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और अपनी मां को फोन करके बताया। मैंने मां से कहा कि सोचिए, 'वह बूढ़ा आदमी।'
Trending Videos

Niti Taylor Reveals Casting Couch Experience Says Director Asked Her To Sleep With Him For Another Film
नीति टेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @nititaylor
घटना के बाद किसी से नहीं की बात
नीति ने बताया कि उस समय उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस स्थिति से कैसे निपटें। उन्होंने तुरंत फोन काटा और डायरेक्टर का नंबर ब्लॉक कर दिया। अभिनेत्री के मुताबिक, इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।

नीति ने कहा, 'मैंने उसे दूसरी लड़कियों के साथ देखा था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह मेरे साथ भी ऐसा करने की कोशिश करेगा। उसी समय मैंने फैसला कर लिया कि मैं अब कभी कोई फिल्म नहीं करूंगी। मैं पूरी तरह से हैरान रह गई थी और मैंने बस उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। मैंने यह बात किसी को नहीं बताई, क्योंकि मैं समझ ही नहीं पा रही थी कि आखिर हुआ क्या है।'

नीति टेलर ने बातचीत के दौरान उस निर्देशक का नाम नहीं बताया, जिसने कथित तौर पर उनके सामने यह प्रस्ताव रखा था। 

Niti Taylor Reveals Casting Couch Experience Says Director Asked Her To Sleep With Him For Another Film
नीति टेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @nititaylor
नीति टेलर की फिल्में और टीवी शोज 
  • नीति टेलर ने बहुत कम उम्र में टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू कर दिया था।
  • लेकिन नीति को पहचान सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के जरिए मिली।
  • इस सीरियल के अलावा वह ‘ये हैं यारियां’ सीरियल में भी नजर आई थीं।
  • नीति साउथ में भी कुछ फिल्में कर चुकीं हैं। 

ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा: चोटिल हुए अभिनेता, वॉकिंग बूट पहनकर साझा की तस्वीर, जानें क्या है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed