फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhikka madan shared how people trolled her on looks

राधिका मदान: एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, सुनाया बचपन का किस्सा; बताया कैसे खुद को ट्रोलिंग से बचाया

Tue, 13 Oct 2026 05:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

Radhikka Madan On Trolling: एक्ट्रेस राधिका मदान ने अपने लुक्स को लेकर ट्रोल होने पर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी डेब्यू फिल्म के दौरान लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था।

विज्ञापन
Radhikka madan shared how people trolled her on looks
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान ने महिलाओं के लुक को लेकर दबाब झेलने पर बात की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सेलेब्स के लुक को ट्रोल करने पर भी काफी कुछ कहा। जानें क्या बोलीं राधिका…
विज्ञापन

बॉडी शेमिंग पर क्या बोलीं राधिका?
राधिका मदान ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपना निजी संघर्ष भी साझा किया। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘मैंने फिल्म 'पटाखा' के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था और 'शिद्दत' व 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए मैं वह वजन घटा रही थी। इस दौरान मुझे कहा गया कि मैं बहुत मोटी हो गई हूं और हीरोइन कैसे बन सकती हूं? इसके बाद लगातार शूटिंग करते हुए मेरा वजन घटता रहा और मैं बिल्कुल हड्डियों का ढांचा बन गई।’

विज्ञापन
Trending Videos

Radhikka madan shared how people trolled her on looks
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने खुद से किया यह सवाल
आगे अपने इंटरव्यू में राधिका ने कहा, ‘मैंने खुद से पूछा कि मैं लोगों को खुश करने की कोशिश क्यों कर रही हूं, जबकि वे कभी खुश नहीं होंगे? इसलिए, मैंने एक खास शारीरिक बनावट पाने की चाहत के बजाय स्वास्थ्य रहने पर ध्यान देना शुरू किया। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो दूसरों की राय आपको प्रभावित नहीं करती, क्योंकि आप समझदार हो जाते हैं। आपको नहीं पता कि उनकी आलोचना किस असुरक्षा से उपजी है। लेकिन मुझे इस बात का सुकून है कि अब मैं स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही हूं।’

विज्ञापन

Radhikka madan shared how people trolled her on looks
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

राधिका ने बताया कैसे करें खुद से प्यार? 
अपनी बातचीत में राधिका मदान ने कहा, ‘मुझे खुद से प्यार करने का विचार थोड़ा घिसा-पिटा लगता है, लेकिन आपको खुद को स्वीकार करना होगा और मजे करना होगा। अपनी खासियतों को खोजें। स्कूल में, मेरी भौहें जुड़ी हुई थीं और बहुत ज्यादा बाल थे। चूंकि मेरे माता-पिता का व्यवहार बहुत सकारात्मक था, इसलिए मुझे इतना बढ़ावा दिया गया कि मुझे लगा कि लोग यह नहीं समझते कि मैं कितनी सुंदर हूं। मेरे दोस्त थे, लेकिन मुझे कभी भी उनकी स्वीकृति की जरूरत महसूस नहीं हुई। इसलिए, जब मेरी जुड़ी हुई भौहें हट गईं और लोग मुझे नोटिस करने लगे, तब भी मैंने उन्हें परखा क्योंकि मुझे पहले जैसा ही महसूस होता था।’

विज्ञापन

Radhikka madan shared how people trolled her on looks
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

राधिका मदान का वर्कफ्रंट 

  • एक्ट्रेस राधिका मदान ने फिल्म ‘पटाखा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 
  • उनके करियर को पहचान इरफान खान के साथ उनकी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ ने दिलाई। 
  • इसके बाद उन्होंने वह ‘शिद्दत’, ‘जिगरा’ में भी नजर आईं। 
  • हाल ही में वह ‘लस्ट स्टोरी 3’ में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed