फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Varun Badola Birthday Special Know Unknown Facts about actor love life and Career Struggle

Varun Badola: अभिनय के साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमा चुके हैं , टीवी के आमिर खान के नाम से हैं मशहूर

Tue, 07 Jan 2025 08:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Jan 2025 08:00 AM IST
सार

वरुण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बचपन से ही उनकी दिलचस्पी अभिनय करने में रही है और वह हीरो बनना चाहते थे।

विज्ञापन
Varun Badola Birthday Special Know Unknown Facts about actor love life and Career Struggle
वरुण बडोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी की दुनिया में अपने लुक्स और अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता वरुण बडोला आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण को 'टीवी का आमिर खान' भी कहा जाता है। साल 2000 के दशक में अभिनेता के शोज का लोगों में इतना क्रेज था कि वह फैंस इनके शोज का टाइम तक याद रखते थे। वरुण ने हर किरदार के साथ हाथ आजमाया है। हालांकि, विलेन के किरदार में वरुण को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। आज अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन


ऐसा था शुरुआती करियर
 अभिनेता का जन्म 7 जनवरी 1974 में हुआ था। वरुण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बचपन से ही उनकी दिलचस्पी अभिनय करने में रही है और वह हीरो बनना चाहते थे। वरुण ने फेमस तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘हासिल’ और ‘चरस’ में छोटा रोल प्ले किया था। यही नहीं, दिलचस्प बात यह है कि इन दो फिल्मों में वह सहायक निर्देशक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


टीवी के दर्शकों के दिलों पर किया राज
2000 का दशक वरुण बडोला के नाम रहा है। उस समय अभिनेता को टीवी के आमिर खान का टैग भी दिया गया था। वरुण बडोला ने देश में निकला होगा चांद, ‘मेरे डैड की दुल्हन’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘कोशिश’, अस्तित्व..एक प्रेम कहानी जैसे कई शोज में काम किया है। हालांकि, जब उन्हें रुबीना दिलैक की  ‘अस्तिव : एक प्रेम कहानी’ में अभिनय करने का ऑफर मिला तो उन्होंने निर्देशन से ब्रेक ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेब सीरीज में भी आएं नजर
वरुण बडोला टीवी के अलावा वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स', 'मिशन रानीगंज' और 'कोहरा' में अपने काम के लिए भी जाने जाते हैं। वेब शोज में भी उन्होंने अपनी भूमिका से दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी हैं। प्रशंसक आए दिन अभिनेता की तस्वीरों पर कमेंट कर उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए काफी इच्छुक रहते हैं।


लाइफ पार्टनर भी एक शो पर मिली
अभिनेता वरुण बडोला की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने साल 2004 में अभिनेत्री राजेश्वरी से शादी की थी। राजेश्वरी से वरुण की पहली मुलाकात बेहद दिलचस्प रही है। सिंगिग शो ‘अंतराक्षरी’ के दौरान वरुण पहली बार राजेश्वरी से मिले थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ा। साल 2010 में वरुण के घर बेटे ने जन्म लिया था।








 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed