फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ameesha Patel birthday special started her acting from drama gadar and kaho na pyar hai make him star

Ameesha Patel: नाटक से की अभिनय की शुरुआत, सीमा पार के इश्क ने बनाया हर-दिल-अजीज, ऐसा रहा अमीषा का फिल्मी सफर

Sun, 09 Jun 2024 07:21 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 09 Jun 2024 07:21 AM IST
सार

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में अपना एक सुनहरा सफर तय किया है। एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में अदाकारी की। आज उनका जन्मदिन है। आइए जानते हैं अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में।

विज्ञापन
Ameesha Patel birthday special started her acting from drama gadar and kaho na pyar hai make him star
‘गदर’ की सकीना से हर-दिल-अजीज बनीं अमीषा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। अमीषा का जन्म 9 जून 1976 को मुंबई में हुआ था। अमीषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। अमीषा को इस फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया। अभिनेत्री की अदाकारी, मासूमियत और खूबसूरती ने उन्हें प्रशंसकों के दिल में बैठा दिया। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ से अमीषा पटेल की प्रसिद्धि में गजब का इजाफा हुआ, लेकिन जिंदगी हमेशा एक ही ट्रैक पर नहीं चलती। अभिनेत्री ने भी अपने जीवन में कई तरह के उतार चढ़ाव देखे। मुश्किलों के दौर में भी अमीषा ने खुद को बड़े ही धैर्य के साथ संभाला। आइए आज जानते हैं अमीषा पटेल के करियर और उनकी फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

 

Ameesha Patel birthday special started her acting from drama gadar and kaho na pyar hai make him star
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
नाटक से की अभिनय की शुरुआत
अमीषा पटेल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से की थी। उन्होंने नाटकों में अभिनय किया, जिसमें वह, नीलम (1999) नामक एक उर्दू भाषा के नाटक में भी शामिल थीं, जिसे तनवीर खान ने लिखा था। इसके बाद अमीषा ने मॉडलिंग का रुख किया और कई सारी व्यावसायिक कंपनियों के लिए मॉडलिंग की।
Saif Ali Khan: मां शर्मिला टैगोर ने नहीं दिलाया था सैफ को राष्ट्रीय पुरस्कार, इस कारण मिला था नेशनल अवॉर्ड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ameesha Patel birthday special started her acting from drama gadar and kaho na pyar hai make him star
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में रखा कदम
साल 2000 में अमीषा को 'कहो ना प्यार है’ के लिए संपर्क किया। उस समय अभिनेत्री ने हाईस्कूल पास किया था। वह विदेश जाकर आगे की पढ़ाई करना चाहती थीं। अमीषा द्वारा फिल्म के लिए मना करने पर करीना कपूर को इस फिल्म में लिया गया, लेकिन करीना ने दो दिनो की शूटिंग के बाद  फिल्म छोड़ दी। एक बार फिर इसके लिए अमीषा से संपर्क किया गया। इस बार अभिनेत्री ने फिल्म के लिए हां कर दी। यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
विज्ञापन

Ameesha Patel birthday special started her acting from drama gadar and kaho na pyar hai make him star
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
तेलुगु फिल्मों में भी किया काम
‘कहो ना प्यार है’ कि सफलता के बाद अभिनेत्री को दक्षिण की फिल्मों का भी ऑफर मिलने लगा। उनकी दूसरी फिल्म तेलुगु भाषा की फिल्म थी। उन्होंने पवन कल्याण की फिल्म ‘बद्री’ में अभिनय किया। इस फिल्म ने भी भारत में बड़ी सफलता हासिल की।

Ameesha Patel birthday special started her acting from drama gadar and kaho na pyar hai make him star
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
‘गदर’ ने चमका दी किस्मत
साल 2001 में अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल के साथ नजर आईं। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में ‘सकीना’ के किरदार ने अमीषा को हर-दिल-अजीज कर दिया। उनकी मासूमियत भरी अदाकारी ने उन्हें प्रशंसकों के दिल में एक खास जगह दिला दी। उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेंस पुरस्कार भी मिला, साथ ही वह विभिन्न पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित भी हुईं।

Ameesha Patel birthday special started her acting from drama gadar and kaho na pyar hai make him star
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
फ्लॉप फिल्मों के समय भी खुद को संभाले रखा
साल 2002 में अमीषा की चार फिल्मे असफल रहीं। हालांकि, उनकी फिल्म ‘हमराज’ उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। इस फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। यह पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था। साल 2003 से लेकर 2006 तक उनकी फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अभिनेत्री की फिल्म ‘क्या यही प्यार है’ भी कुछ खास नहीं कर सकी। ‘आप मुझे अच्छे लगने लगें’, ‘ये है जलवा’ और  हमको तुमसे प्यार है' जैसी फिल्मों ने भी अमीषा को निराश किया। फिल्मों के अलावा अमीषा की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। अभिनेत्री ने फिल्मी करियर से लेकर व्यक्तिगत जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। बावजूद इसके उन्होंने धैर्य के साथ इनका सामना किया। पिछले साल आई ‘गदर 2’ में एक बार फिर से अभिनेत्री ने अपने अभिनय के लिए प्रशंसा हासिल की।
'महाराज' से पहले सात बार रिजेक्ट हो चुके हैं आमिर के बेटे जुनैद!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed