फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Enjoying favourite songs Sitting in cable car says thats all life really is Just round and round

केबल कार में बैठ अक्षय कुमार ने उठाया पसंदीदा संगीत का लुत्फ; बोले- 'जिंदगी असल में यही है...गोल-गोल घूमना'

Tue, 14 Jul 2026 07:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

Akshay Kumar Video: अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे केबल कार में बैठे अपना पसंदीदा गाना सुनते दिखे हैं। एक्टर ने इसके साथ ही जिंदगी के मायने बताए हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Enjoying favourite songs Sitting in cable car says thats all life really is Just round and round
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्रम-@akshaykumar

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस बीच अक्की अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए जिंदगी को लेकर बात की है।

विज्ञापन


'जिंदगी असल में बस यही है'
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे केबल कार में बैठकर जा रहे हैं। रॉक बैंड Pink Floyd का गाना 'अस एंड देम' चल रहा है। इसके साथ अक्षय ने लिखा है, 'केबल कार में बैठकर अपना सबसे पसंदीदा गाना सुन रहा हूं। कितनी मजेदार बात है कि कुछ गाने जिंदगी को हमसे बेहतर समझते हैं। चाहे काम हो, सपने हों, रिश्ते हों या खुद जिंदगी... कभी आप ऊपर होते हैं, तो कभी नीचे। और...., देखते ही देखते, पहिया फिर घूम जाता है। शायद जिंदगी असल में बस यही है। बस... गोल-गोल घूमना'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


अक्षय के फैंस क्या बोले?
नेटिजंस और फैंस अक्षय कुमार की इस बात से सहमत नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सूरज आज डूब सकता है, मगर कल और शानदार अंदाज में उदय होना निश्चित है'। एक यूजर ने लिखा है, 'ईस्ट या वेस्ट, अक्षय सर बेस्ट'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'आपने सही कहा है'। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बात करें तो सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने आज मंगलवार को 19वें दिन तक 130.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।



ट्विंकल खन्ना ने पूछा- 'क्या आपने खुद को पूरी तरह बदला है'
अक्षय कुमार के अलावा एक पोस्ट ट्विंकल खन्ना ने भी आज मंगलवार को शेयर किया है। वे भी मोटिवेशनल कैप्शन लिखती दिखी हैं। ट्विंकल ने लिखा है, 'आप 'प्लेबॉय बनी' बन सकते हैं, या फिर अपनी टोपी से खरगोश निकालने वाले जादूगर भी। मैंने अपना प्रोफेशन बदला है, जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। गिरी भी हूं और फिर से उठकर आगे बढ़ी हूं। मैं इस सफर में कई तरह के काम करने लगी, जबकि मेरी डिग्री कहती है कि मैं किसी एक काम में माहिर हूं। क्या आपने कभी खुद को पूरी तरह बदला है? इसकी शुरुआत कैसे हुई?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed