{"_id":"693197ecd68d9f5093054fb7","slug":"akhanda-2-paid-premieres-cancelled-all-over-india-due-to-technical-issue-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले पूरे देश में कैंसिल हुए 'अखंडा 2' के पेड शो, मेकर्स ने बताई अहम वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रिलीज से पहले पूरे देश में कैंसिल हुए 'अखंडा 2' के पेड शो, मेकर्स ने बताई अहम वजह
Thu, 04 Dec 2025 07:47 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:47 PM IST
सार
Akhanda 2: फिल्म 'अखंडा 2' कल यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म के पेड शो कैंसिल हो गए हैं।
विज्ञापन
अखंडा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदमुरी बालकृष्ण की अदाकारी वाली फिल्म 'अखंडा 2' पांच दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म की रिलीज से पहले आज इसके पेड शो कैंसिल हो गए हैं। पेड शो देश के कई हिस्सों में होने वाले थे। मेकर्स ने बताया है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से शो कैंसिल किए गए हैं।
विज्ञापन
फैंस के लिए बड़ा झटका
'अखंडा 2' प्रीमियर कैंसिल होना फैंस के लिए बड़ा झटका है। सुबह से ही ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि 14 से ज्यादा रील्स को अपने पिछले प्रोजेक्ट्स की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि यह दिक्कत इसलिए हो रही है क्योंकि इरोज इंटरनेशनल के साथ पेमेंट को लेकर मामले भी साफ नहीं हैं।

झांसी की वोटर लिस्ट में आया अमिताभ बच्चन का नाम, इलाके के लोग हुए हैरान; बोले- उन्हें सिर्फ फिल्मों में देखा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडा 2
- फोटो : यूट्यूब
रेगुलर शो के साथ रिलीज होगी फिल्म
सिर्फ फैन ही नहीं, बल्कि फिल्मों के शौकीन और आम दर्शक भी, जो पहले 'अखंडा 2' को देखने के लिए उत्सुक थे, इस ब्रेकिंग न्यूज से बहुत निराश हैं। फिल्म अब कल सिर्फ रेगुलर शो के साथ रिलीज होगी।
समय पर शुरू होंगे बाकी शो
हालांकि, टीम ने साफ किया है कि शो टाइम पर शुरू होंगे। बोयापति श्रीनू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आधी पिनिसेट्टी, संयुक्ता और हर्षाली मल्होत्रा भी अहम रोल में हैं।