{"_id":"6931925a000c3e2f980b942a","slug":"amitabh-bachchan-listed-as-voter-in-ups-jhansi-locals-say-we-seen-him-only-in-films-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी की वोटर लिस्ट में आया अमिताभ बच्चन का नाम, इलाके के लोग हुए हैरान; बोले- उन्हें सिर्फ फिल्मों में देखा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
झांसी की वोटर लिस्ट में आया अमिताभ बच्चन का नाम, इलाके के लोग हुए हैरान; बोले- उन्हें सिर्फ फिल्मों में देखा
Thu, 04 Dec 2025 07:23 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:23 PM IST
सार
Amitabh Bachchan: झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की वोटर लिस्ट में एक्टर अमिताभ बच्चन का नाम है। इस पर मकामी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इन दिनों कई जगहों पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। इससे जुड़ी कई खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का नाम यहां की वोटर लिस्ट में पाया गया है। लिस्ट में उनके पिता, स्वर्गीय कवि हरिवंश राय बच्चन का नाम भी शामिल है। दोनों का पता हाउस नंबर 54 दर्ज है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने यहां 2003 में वोट दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
एक्टर को सिर्फ फिल्मों में देखा
यह मामला ओरछा गेट के बाहर कछियाना इलाके का है। फ्री प्रेस जर्नल ने झांसी के लोगों के हवाले से लिखा है कि उन्होंने एक्टर को सिर्फ फिल्मों में देखा है और कभी नहीं सुना कि वह इलाके में रहते हैं।
यह मामला ओरछा गेट के बाहर कछियाना इलाके का है। फ्री प्रेस जर्नल ने झांसी के लोगों के हवाले से लिखा है कि उन्होंने एक्टर को सिर्फ फिल्मों में देखा है और कभी नहीं सुना कि वह इलाके में रहते हैं।
बॉलीवुड में काम न मिलने पर शहनाज गिल ने उठाया यह कदम, बोलीं- मुझे शो पीस की तरह इस्तेमाल किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स
अमिताभ बच्चन को इलाके में नहीं देखा
कछियाना मोहल्ले में, अमिताभ बच्चन को हरिवंश राय बच्चन का बेटा बताया गया है। उनकी उम्र 76 साल और उनके घर का नंबर 54 दिखाया गया है। इस बात से वहां के लोगों में शक पैदा हो गया है, उनका कहना है कि एक्टर कभी उनकी कॉलोनी में नहीं रहे।

मकान नंबर 54 में कोई घर नहीं
वोटर लिस्ट की जांच से पता चला कि अमिताभ बच्चन का नाम रोल के पार्ट 1 में मौजूद है। एक और वोटर, सुरेंद्र कुमार, जिनकी उम्र 76 साल है, का नाम भी उसी पते पर दर्ज है। दोनों नाम सीरियल नंबर 543 और 544 पर एक के बाद एक दिखाई देते हैं। हालांकि हाउस नंबर 54 में अब कोई घर नहीं है। अब उस जगह पर एक मंदिर है। वहां के लोगों का कहना है कि अमिताभ बच्चन नाम का कोई भी इंसान वहां कभी नहीं रहा।