फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   after nagin new serial kavach is set to introduce

'नागिन' के बाद अब 'कवच' पर निगाहें

Mon, 13 Jun 2016 11:21 AM IST
श्वेता पांडेय /बीबीसी हिंदी
श्वेता पांडेय /बीबीसी हिंदी Updated Mon, 13 Jun 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
after nagin new serial kavach is set to introduce
kavach - फोटो : BBC

छोटे पर्दे के सांप सीढ़ी के खेल में इस बार 'नागिन' की विदाई के साथ 'कवच' का पदार्पण हुआ है। साल 2015 से शुरू कलर्स चैनल का धारावाहिक 'नागिन' शुरू से लेकर विदाई तक टॉप पर ही रहा। 

विज्ञापन

5 जून को 'नागिन' का अंतिम एपिसोड प्रसारित किया गया था और अब इस धारावाहिक की विदाई के बाद चैनल 'कवच' को लेकर आया है।

 शिवन्या, ऋतिक और शेषा की विदाई से दर्शक दुखी तो हैं। लेकिन 'कवच' को लेकर वे उत्साहित भी है। नए धारावाहिक 'कवच' में मुख्य भूमिका में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की जस्सी यानी मोना सिंह है और 'ये है मोहब्ब्ते' फेम विवेक दहिया और महक चहल भी है। 
विज्ञापन


काले जादू पर आधारित यह धारावाहिक दर्शकों को किस हद तक बांध कर रखता है और चैनल की टीआरपी का क्या हाल होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

काले जादू पर आधारित यह धारावाहिक दर्शकों को किस हद तक बांध कर रखता है

after nagin new serial kavach is set to introduce
kavach - फोटो : BBC

वहीं दूसरे नंबर की कुर्सी इस बार ज़ी टीवी के धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' को मिला है। रॉकस्टार अभिषेक मेहरा के घर हुई करोड़ों की चोरी के ट्रैक ने दर्शकों का खासा बांधे रखा। वहीं नंबर तीन के पायदान पर स्टार प्लस के 'ये हैं मोहब्ब्ते' ने कब्ज़ा जमाया है। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी इस धारावाहिक से दर्शक अभी-भी जुड़े हुए है।

इसके अलावा स्टार प्लस पर आने वाले धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' को दर्शकों का नुक़सान भी हुआ है। यदि युवाओं की पसंद की बात की जाए तो इन दिनों वे एम टीवी के 'रोडीज x 4' को ख़ासा पसंद कर रहे है।

अब बात करते हैं चैनल्स की रेटिंग की। तो इस बार भी मुकाबला कलर्स, स्टार और ज़ी टीवी के बीच ही रहा। इस मुकाबले में नंबर एक पर कलर्स चैनल और दूसरे नंबर पर ज़ी टीवी रहा। वहीं नंबर तीन की कुर्सी हथियाने में स्टार प्लस कामयाब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed