फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Sahil Khan got bail in the Mahadev betting app case for this reason according to media reports

Sahil Khan: अभिनेता साहिल खान को इस वजह से मिली जमानत, गिरफ्तारी से बचने के लिए की थी पांच राज्यों की यात्रा

Wed, 10 Jul 2024 08:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 10 Jul 2024 08:32 AM IST
सार

महादेव सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता साहिल खान को जमानत मिलने के बाद अब उसका कारण भी सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रथम दृष्टया कोई मामला ना बनने पर उन्हें जमानत दी गई है।
 

विज्ञापन
Actor Sahil Khan got bail in the Mahadev betting app case for this reason according to media reports
साहिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

महादेव सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता साहिल खान को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। वह पिछले कुछ दिनों से महादेव सट्टेबाजी एप में कथित संबंध होने को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस मामले में साहिल को 28 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया था और बाद में आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया था। अभिनेता साहिल खान ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं कि किस वजह से मिली साहिल खान को जमानत?
विज्ञापन


पिछले हफ्ते मिली थी जमानत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले सप्ताह ही अभिनेता साहिल खान को इस मामले में 70 दिनों के बाद जमानत मिली है, क्योंकि उनके खिलाफ कोई प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता। अभिनेता, सोशल मीडिया पर्सनालिटी, फिटनेस के दीवाने और व्यवसायी साहिल खान को अप्रैल 2024 में ऑनलाइन सट्टेबाजी एप लॉयन बुक के साथ कथित तौर पर महादेव एप से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साहिल खान को मुंबई की विशेष अदालत ने 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, पिछले हफ्ते उन्हें जमानत मिल गई है। 
विज्ञापन

Sarfira: सरफिरा की विशेष स्क्रीनिंग पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे सूर्या-ज्योतिका, राधिका ने लुक से जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला ना बनने पर दी गई जमानत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आदेश मंगलवार को सार्वजनिक डोमेन में जारी किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता को सत्र न्यायालय द्वारा यह कहने के बाद जमानत दी गई है कि प्रथम दृष्टया अभिनेता के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। साहिल के वकील रिजवान मर्चेंट ने बचाव में कहा कि सिर्फ साहिल खान ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने लॉयन बुक वेबसाइट का प्रचार किया, लेकिन उनमें से किसी का भी नाम एफआईआर में नहीं है और न ही उन्हें इसके लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश आरोप केवल अटकलों के आधार पर लगाए गए हैं, इन्हें सबूत समर्थित नहीं करते हैं। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने खान द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्कों को स्वीकार कर लिया और कहा कि जांच एजेंसी ने अभिनेता के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं जुटाए हैं, जिससे एफआईआर में लगाए गए अपराधों का प्रथम दृष्टया मामला साबित हो सके।

गिरफ्तारी से बचने के लिए की थी 1800 किलोमीटर की यात्रा
रिपोर्ट्स के अनुसार कहा गया था कि अभिनेता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर चार दिनों में पांच राज्यों की यात्रा की। कहा जाता है कि अपनी यात्रा के दौरान वह भेष बदल कर अपनी पहचान छुपाते रहे, लेकिन अंत में उन्हें 28 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के एक होटल से पकड़ लिया गया था।
Box Office Collection: 13वें दिन कल्कि 2898 एडी का कैसा रहा प्रदर्शन? किल-मुंजा ने किया इतना कलेक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed