फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor Ranbir Kapoor animal film look cost so many lakhs hair stylist aalim hakim revealed

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के 'एनिमल' लुक में आया था इतने लाख का खर्चा, हेयर स्टाइलिस्ट ने किया खुलासा

Sat, 06 Apr 2024 06:38 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 06:38 PM IST
सार

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने एक साक्षात्कार में बताया कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर के लुक पर कितने रुपये खर्च हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फीस के बारे में बताया।

विज्ञापन
actor Ranbir Kapoor animal film look cost so many lakhs hair stylist aalim hakim revealed
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर ने अपनी अदाकारी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाला था। 'एनिमल' से रणबीर के अभिनय के अलावा उनके हेयरस्टाइल की खूब चर्चा हुई थी। अब उनके एनिमल लुक से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


एक लाख रुपये से शुरु होती है फीस
फिल्म 'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर के हेयरस्टाइल पर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने काम किया था। हाल ही में दिए साक्षात्कार में आलिम हकीम ने रणबीर के इस लुक में आए खर्च पर बात की। उन्होंने कहा कि वे अपने काम के लिए बहुत साधारण सी फीस लेते हैं। हर कोई जानता है कि मेरी फीस न्यूनतम एक लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन


Prithviraj Sukumaran:'सरनेम की वजह से मिली पहली फिल्म, स्क्रीन टेस्ट भी नहीं हुआ', नेपोटिज्म पर बोले पृथ्वीराज
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बड़ी फिल्मों के मुख्य किरदार के लुक पर किया है काम
आलिम हकीम कई सितारो के लुक पर काम कर चुके हैं। हेयर स्टाइलिंग की दुनिया में उनके नाम का सिक्का चलता है। कई सितारे उनके ग्राहक है। आलिम ने बताया कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर के लुक के अलावा 'वॉर' में ऋतिक रोशन,  'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर, 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल, 'जेलर' में रजनीकांत और सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' में प्रभास का हेयर स्टाइल उन्होंने ही तैयार किया था। उन्होंने बताया कि लगभग 98% भारतीय फिल्मों में जो हेयर स्टाइलिंग की जाती  है, उनके द्वारा ही की जाती है।

क्रिकेट खिलाड़ियों का भी बनाते है हेयर स्टाइल 
आलिम हकीम सलमान खान, फरदीन खान, सुनील शेट्टी, अजय देवगन के हेयर स्टाइल पर भी काम कर चुके हैं। उनके स्टाइल को प्रशंसक खूब पंसद करते हैं। फिल्मी सितारो के अलावा आलिम हकीम कई क्रिकेट खिलाड़ियों का भी हेयर स्टाइल तैयार कर चुके हैं। इनमें विराट कोहली और एम.एस धोनी भी शामिल हैं।

Prachi Desai: अब प्राची देसाई को मिला 'नेशनल क्रश' का टैग, अभिनेत्री ने पूछा- वो क्या होता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed