पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ के सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। सलार के बाद उनकी फिल्म 'द गोट लाइफ' रिलीज हो चुकी है। इस सर्वाइवल ड्रामा फिल्म में अभिनेता नजीब के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी के लिए पृथ्वीराज जमकर प्रशंसा बटोर रहे हैं। अब हाल ही में, पृथ्वीराज ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है और बताया कि उनका फिल्मी करियर कैसा रहा है।
2 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज अब अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगे। पृथ्वीराज दिवंगत मलयालम अभिनेता-निर्माता सुकुमारन के बेटे हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में पृथ्वीराज ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की और कहा कि उन्हें पहली फिल्म उनके सरनेम की वजह से ही मिली थी।
3 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने हालिया इंटरव्यू में यह स्वीकार किया कि उनके लिए पहला ब्रेक पाना आसान था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस तथ्य को भी स्वीकार करते हैं कि जो लोग उनसे कहीं अधिक प्रतिभाशाली हैं, वे इंडस्ट्री में अवसर पाने का इंतजार कर रहे हैं।
4 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में आना मेरे लिए आसान था। मुझे अपनी पहली फिल्म केवल मेरे सरनेम के कारण मिली। किसी ने नहीं सोचा था कि मैं एक अच्छा अभिनेता बनूंगा क्योंकि मैं किसी का बेटा था। मेरा स्क्रीन-टेस्ट भी नहीं किया गया था। इसलिए मैं एहसानमंद हूं। मैं केवल अपनी पहली फिल्म के लिए अपने सरनेम का आभारी हूं।"
5 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
'अदुजीविथम- द गोट लाइफ' में पृथ्वीराज के अलावा अमला पॉल, जिमी जीन-लुई, शोभा मोहन, केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी, रिक एबी और नाजर करुथेनी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।
Ed Sheeran: बॉलीवुड का यह सितारा एड शीरन का है सबसे पसंदीदा, सफर के दौरान अभिनेता की देखते थे खूब फिल्में