फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Asoka song San Sanana is trending on Instagram reel Anu Malik told the story of the making of this song

Anu Malik: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है 'सन सनाना', अनु मलिक ने बताई गाने के बनने की कहानी

Thu, 16 May 2024 06:39 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 16 May 2024 06:39 PM IST
सार

शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'अशोका' का गाना 'सन सनाना नन' इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस गाने को संगीतकार अनु मलिक ने तैयार किया था। गाने के वायरल होने पर वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Asoka song San Sanana is trending on Instagram reel Anu Malik told the story of the making of this song
अनु मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @anumalikmusic

विस्तार

साल 2001में शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म अशोका रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'सन सनाना नन' इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स इस गाने पर जमकर रील बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने पर 5 लाख से ज्यादा रील बन चुकी है। इस गाने को संगीतकार अनु मलिक ने तैयार किया था। हाल ही में, उन्हें अपनी बेटी से पता चला कि उनका यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


Welcome To The Jungle: 10 एकड़ में फैला ‘वेलकम टू द जंगल’ का सेट! एक डांस नंबर के लिए लगे 500 बैकग्राउंड डांसर
विज्ञापन


दिल के काफी करीब है यह गाना
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, अनु मलिक ने बताया कि यह गाना उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने बताया कि अशोका के संगीत पर काम करने के दौरान फिल्म के निर्देशक संतोष सिवान से खूब चर्चा हुई थी। अनु मलिक ने संतोष को कई सारी धुनें सुनाई थी, जो उन्हें पसंद नहीं आई थी। संतोष इस फिल्म में एकदम अलग तरह का संगीत चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood: सार्वजनिक रूप से अपने प्रशंसकों पर बिफर चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में सलमान समेत इनका नाम शामिल

फिल्म के संगीत पर की थी कड़ी मेहनत
गाने के वायरल होने के बाद अनु मलिक का मानना है कि आखिरकार उन्हें अपनी मेहनत का इनाम मिल गया है। उन्होंने बताया कि 'अशोका' वो फिल्म है, जिसके संगीत पर उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। अनु मलिक इस गाने को शाहरुख और करीना पर फिल्माए जाने को सोने पे सुहागा जैसा मानते हैं।

Cannes Film Festival 2024: फ्रेंच रिवेरा पहुंची ऐश्वर्या राय, फूलों के गुलदस्ते के साथ हुआ भव्य स्वागत

अनु ने बताई गाने की खास बात
अनु मलिक का मानना है कि यह गाना आज के दर्शकों के लिए एकदम सटीक है। उन्होंने कहा कि इस गाने की धुन काफी सुंदर है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज के जमाने के लोग चाहे गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर चल रहे हों या मेकअप कर रहे हों या चाहे कुछ भी कर रहे हों, यह गाना हर स्थिति में बढ़िया लगता है। 

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने किया कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू, पहले भी मिले थे मौके, लेकिन इसलिए नहीं गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed