{"_id":"67dfcba333398880a6077746","slug":"bihar-board-inter-result-2025-how-to-check-12th-results-online-register-now-for-updates-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Inter Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां देखें? यहां मिलेगा लिंक; तुरंत कर लें पंजीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Board Inter Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां देखें? यहां मिलेगा लिंक; तुरंत कर लें पंजीकरण
Tue, 25 Mar 2025 07:14 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:14 AM IST
सार
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मंगलवार यानी 25 मार्च की दोपहर 1:15 बजे घोषित होंगे।
परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद, आपको परिणाम से जुड़ी सभी ताजा जानकारी मिलती रहेगी। परिणाम घोषित होने पर आपको एक नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 01 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच हुई थी। करीब 13 लाख स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा दी थी। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मंगलवार यानी 25 मार्च की दोपहर 1:15 बजे घोषित होंगे। रिजल्ट घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
यहां से तुरंत चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट से अपने कक्षा 12वीं बिहार बोर्ड परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्रों को यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं की परीक्षा के लिए कितने छात्र थे शामिल?
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी हुआ था, जिसमें 87.21% स्टूडेंट्स पास हुए थे। पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक (96.20%), कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने 95.60% और आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 482 अंक (96.40%) हासिल कर टॉप किया था।और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result 2025: पिछले साल आज के दिन घोषित हुआ था बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें ताजा अपडेट
इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए।
और भी पढ़ें:- BSEB Result: बिहार बोर्ड क्यों करता है टॉपर्स का वेरिफिकेशन? 2016 की वो घटना, जिससे बाद शुरू हुई ये परंपरा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी कि रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया जाएगा कि इस साल कितने छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए, कितने सफल हुए और कुल पास प्रतिशत कितना रहा। इसके साथ ही 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result: इंटर में टॉप किया तो मिलेगी दो लाख रुपये की राशि, बिहार बोर्ड टॉपर्स को देगा पुरस्कार
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Download: बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
- यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
- अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X