बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Bihar School Examination Board   ›   BSEB Board 12th Result 2025 Declared
university

Bihar School Examination Board

BSEB Bihar Class 12th Result 2025 Declared

ROLL NO

ROLL Code

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को हुई। कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच किया गया। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड ओर से साझा जानकारी के अनुसार, बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे (BSEB 12th Result 2025) मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा होने के बाद छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
बीएसईबी द्वारा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से प्रदेशभर में स्थित 1,677 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई।

BSEB 12th Topper's List 2025: इंटर की टॉप-5 रैंक लिस्ट में 18 लड़कियां, 10 लड़के शामिल; देखें सबके नाम
 

BSEB Bihar Board Exams 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा 2025


इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कुल 12,90,213 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण करें।


Bihar Board Overview: बिहार बोर्ड अवलोकन

 
बोर्ड का नाम बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB)
मुख्यालय पटना
परीक्षा का नाम बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025
परीक्षा तिथि 1 फरवरी - 15 फरवरी 2025
शैक्षणिक सत्र 2024-25
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट तिथि मार्च 2025
परिणाम चेक करने के लिए वेबसाइट amarujala.com


पिछले वर्ष (2024) बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 23 मार्च 2024 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में कुल 88.84 फीसदी लड़कियां और 85.69% फीसदी लड़के पास हुए। तीनों संकाय को मिलाकर कुल 6,69,467 छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 5,73,656 छात्र सफल हुए थे। साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार, कॉमर्स में प्रिया कुमारी और आर्ट्स में तुषार कुमार ने टॉप किया था।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में उत्तीर्णता प्रतिशत 2019 में 79.56, वर्ष 2020 में 80.59, वर्ष 2021 में 78.04, वर्ष 2022 में 80.15, वर्ष 2023 में 83.73 और पिछले वर्ष 87.21 प्रतिशत रिकॉर्ड दर्ज किया गया।


BSEB Bihar Board 12th Topper List 2024: ये रही पिछले वर्ष की टॉपर लिस्ट


विज्ञान-
नाम प्राप्तांक प्रतिशत
मृत्युंजय कुमार 481 96.20%
सिमरन गुप्ता 477 95.40%
वरुण कुमार 477 95.40%
प्रिंस कुमार 476 95.20%


कला-
नाम प्राप्तांक प्रतिशत
तुषार कुमार 482 96.40%
निशी सिन्हा 473 94.60%
तनु कुमारी 472 94.40%


वाणिज्य-
नाम प्राप्तांक प्रतिशत
प्रिया कुमारी 478 95.60%
सौरव कुमार 470 94%
गुलशन कुमार 469 93.80%
कुणाल कुमार 469 93.80%
 

BSEB Bihar Board Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


बीएसईबी बिहार कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2025 की तारीख क्या है?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी करने की तैयारी है।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?
छात्र परिणाम चेक करने लिए ऊपर दिए लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 12वीं की मार्कशीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। 

मैं बिहार बोर्ड 12वीं 2025 का रिजल्ट कहां देख सकता हूं?
छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट से अपने कक्षा 12वीं के परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं।
एप में पढ़ें

Followed