फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 12th Result 2025: How Many Marks Needed to Become a Topper? Check Previous Years Toppers Scores

Bihar Board Result 2025: कितने नंबर पर बन सकते हैं टॉपर? जानें पिछले वर्षों में टॉपर्स ने हासिल किए कितने अंक

Sun, 23 Mar 2025 01:38 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 23 Mar 2025 01:38 PM IST
सार

BSEB 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में हर साल टॉपर्स के अंक चर्चा का विषय रहते हैं। 2024 में टॉप करने वाले छात्रों ने 500 में से 475 से 485 अंक के बीच स्कोर किया था। बिहार बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

बीएसईबी पिछले कुछ वर्षों से कक्षा 12वीं के परिणाम सबसे पहले घोषित करने वाला बोर्ड बना हुआ है। बोर्ड इस बार भी इस परंपरा को कायम रखते हुए, मार्च के अंत तक सबसे पहले नतीजे जारी कर सकता है।

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2025: How Many Marks Needed to Become a Topper? Check Previous Years Toppers Scores
NCET 2024 Result Declared - फोटो : freepik

विस्तार

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के तकरीबन 13 लाख छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बिहार बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड ने पिछले साल (2024) में आज ही के दिन यानी 23 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। बीएसईबी ने इस साल 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन किया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और टॉपर्स का वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result: इंटर में टॉप किया तो मिलेगी दो लाख रुपये की राशि, बिहार बोर्ड टॉपर्स को देगा पुरस्कार
विज्ञापन

कितने नंबर पर बन सकते हैं टॉपर?

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में हर साल टॉपर्स के अंक चर्चा का विषय रहते हैं। 2024 में टॉप करने वाले छात्रों ने 500 में से 475 से 485 अंक के बीच स्कोर किया था। इससे पहले 2023 में बिहार बोर्ड के टॉपर्स ने 470 से 475 अंक प्राप्त किए थे। 2022 में टॉपर्स ने 475 से 480 अंकों के बीच स्कोर किया था और कठिन विषयों में भी शानदार प्रदर्शन किया था। 2021 में कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बावजूद, टॉपर्स के अंक 470 से 480 के बीच रहे थे। पिछले वर्षों के इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि हर साल छात्रों का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है और टॉपर्स उच्च अंक प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- BSEB Result: बिहार बोर्ड क्यों करता है टॉपर्स का वेरिफिकेशन? 2016 की वो घटना, जिससे बाद शुरू हुई ये परंपरा

क्या टॉपर बनने के लिए 500 में से 500 अंक चाहिए?

यह बात तो स्पष्ट है कि बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम में टॉप करने के लिए छात्रों को शानदार अंक प्राप्त करने होते हैं। हालांकि, 500 में से 500 अंक प्राप्त करना असंभव नहीं है, लेकिन यह बहुत ही कठिन होता है। पिछली कुछ वर्षों में टॉपर्स ने 475 से 485 अंक के बीच हासिल किए हैं। पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक (96.20%), कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने 95.60% और आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 482 अंक (96.40%) हासिल कर टॉप किया था।

12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

Bihar Board 12th Result: 1 से 15 फरवरी के बीच हुई थी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। इस साल परीक्षा में कुल 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके मार्च 2025 के अंत तक घोषित होने की संभावना है।

और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result 2025: पिछले साल आज के दिन घोषित हुआ था बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें ताजा अपडेट

Bihar Board Class 12th Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे, जिनमें यह बताया जाएगा कि इस वर्ष कितने छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, कितने छात्रों ने परीक्षा दी, कुल पास प्रतिशत कितना रहा और कितने छात्र सफल हुए। इसके अलावा, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

टॉपर्स को मिलेगी बढ़ी हुई इनाम राशि

बिहार बोर्ड ने इस बार टॉपर्स को दी जाने वाली इनाम राशि में दोगुनी वृद्धि कर दी है। अब कक्षा 12वीं और 10वीं के टॉपर्स को पहले से अधिक नकद पुरस्कार मिलेगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी दिया जाएगा।

दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले वर्ष 75,000 रुपये थी। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा, चौथे से दसवें स्थान तक के टॉपर्स को 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Download: बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed