बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Bihar School Examination Board   ›   Bihar Board 10th Result 2025 Declared
university

Bihar School Examination Board

BSEB Bihar Class 10th Result 2025 Declared

अपना रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2025 की शुरूआत 17 फरवरी 2025 को की गई। कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 से 25 फरवरी 2025 के बीच किया गया। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड ओर से साझा जानकारी के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं के नतीजे (BSEB Matric Result 2025) अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा होने के बाद छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
Bihar Board: 10वीं की टॉप-10 लिस्ट में 123 नाम; सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट से 10 टॉपर, इनमें छह छात्राएं
 

BSEB Bihar Board Exams 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा 2025

बीएसईबी द्वारा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से प्रदेशभर में स्थित 1,677 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई।

इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कुल 15.85 लाख विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। कुल 8,18,122 छात्राएं और 7,67,746 छात्रों ने परीक्षा फार्म भरा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी सभी ताजा अपडेट और जारी होने के बाद सबसे पहले परिणाम देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें।
 

Bihar Board Overview: बिहार बोर्ड अवलोकन

 
बोर्ड का नाम बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB)
मुख्यालय पटना
परीक्षा का नाम बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025
परीक्षा तिथि 17 फरवरी - 25 फरवरी 2025
शैक्षणिक सत्र 2024-25
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट तिथि अप्रैल 2025
परिणाम चेक करने के लिए वेबसाइट amarujala.com


पिछले वर्ष (2024) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च 2024 को जारी किया गया था। कुल 13,79,842 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 6,80,293 छात्र और 6,99,549 छात्राएं थीं। पास प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 16,64,252 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र थे।

पिछले कुछ सालों में 10वीं कक्षा के लिए छात्रों का पास प्रतिशत बढ़ा है। 2019 में 80.73% छात्र पास हुए थे, 2020 में 80.59%, 2021 में 78.17%, 2022 में 79.88% और 2023 में 81.04% और 2024 में 82.91% छात्रों ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा पास की थी।
 

BSEB Bihar Board 10th Topper List 2024: ये रही पिछले वर्ष की टॉपर लिस्ट


पिछले वर्ष शिवांकर कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने 500 में से 489 अंक हासिल कर प्रदेशभर में रैंक-1 हासिल की थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट 2024 इस प्रकार है:
रैंक नाम अंक
1 शिवांकर कुमार 489
2 आदर्श कुमार 488
3 आदित्य कुमार 486
3 सुमन कुमारी 486
3 पलक कुमारी 486
3 साजिया परवीन 486
 

BSEB Bihar Board Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


बीएसईबी बिहार कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम 2025 की तारीख क्या है?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल की शुरुआत जारी करने की तैयारी है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?
छात्र परिणाम चेक करने लिए ऊपर दिए लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

मैं बिहार बोर्ड 10वीं 2025 का रिजल्ट कहां देख सकता हूं?
छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट से अपने कक्षा 10वीं के परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं।
एप में पढ़ें

Followed