फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 12th Result 2025: Last Year Results Were Declared on This Day; Check Latest Updates

Bihar Board 12th Result 2025: पिछले साल आज के दिन घोषित हुआ था बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें ताजा अपडेट

Sun, 23 Mar 2025 02:26 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 23 Mar 2025 02:26 PM IST
सार

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के तकरीबन 13 लाख छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बिहार बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
 

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2025: Last Year Results Were Declared on This Day; Check Latest Updates
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने पीछे साल (2024) में आज ही के दिन यानी 23 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। ऐसे में अब परीक्षा में शामिल हुए 12.90 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड ने इस साल 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन किया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन करेगा और फिर नतीजों की घोषणा की जाएगी।  
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम (Bihar Board 12th Result 2025) मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है। छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।  
विज्ञापन


बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2025: टॉपर का वेरिफिकेशन 

बिहार बोर्ड परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता है और फिर टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाता है। टॉपर्स का वेरिफिकेशन शनिवार को पूरा हो गया, जो शुक्रवार और शनिवार को संपन्न हुआ। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कभी भी इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है। 


यह प्रक्रिया जारी है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, टॉपर्स को इंटरव्यू और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसके पूरा होते ही जल्द ही बोर्ड परिणाम घोषित करेगा।

और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट का इंतजार; जानें कब होगा जारी और कैसे करें डाउनलोड

हालांकि, बिहार बोर्ड की ओर से अभी तक इंटर रिजल्ट की सटीक तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, संभावना है कि मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।  

Bihar Board 12th Result 2025: रिजल्ट में क्या विवरण होंगे शामिल?  

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी किए जाने वाले 12वीं कक्षा के स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारियां दी जाएंगी:  
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पास या फेल स्थिति

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025: परीक्षा में कितने छात्रों ने भाग लिया? 

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 12.90 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए, जिनमें से 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र थे। परीक्षा 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी: सुबह की पाली 9:30 AM से 12:45 PM तक और दोपहर की पाली 2:00 PM से 5:15 PM तक। 

Bihar Board 12th Result 2025: पिछले वर्षों का ट्रेंड  

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आमतौर पर मार्च के अंत में घोषित किए जाते हैं। पिछले साल (2024) आज के ही दिन यानी 23 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया था।  

पिछले वर्षों में उत्तीर्णता दर इस प्रकार रही:  
  • 2019: 79.56%
  • 2020:  80.59%
  • 2021: 78.04%
  • 2022: 80.15%
  • 2023: 83.73%
  • 2024: 87.21% 


Bihar Board 12th Result 2025:  कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट? 

बिहार बोर्ड संभावित रूप से मार्च के अंत तक इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।  
  • अब "रिजल्ट" सेक्शन पर क्लिक करें।  
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें। 
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।  
  • "सबमिट" बटन दबाएं और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।  
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed