{"_id":"5f9daf5d8ebc3e276d6bb0fa","slug":"youth-tried-to-abduct-girl-sent-to-jail-ashram-news-noi5458148129","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती को खींचने के प्रयास में युवक पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवती को खींचने के प्रयास में युवक पहुंचा जेल
विज्ञापन
नई दिल्ली। एक तरफा प्यार में युवती के घर में घुसकर उसे खींचने का प्रयास एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में युवक जतिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह कई माह से आते-जाते समय युवती को परेशान करने के अलावा प्यार न कबूल करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
थाना आनंद विहार पुलिस के मुताबिक समीरा (30) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ आर्या नगर, कड़कड़डूमा, आनंद विहार में रहती है। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। उसने बताया कि दफ्तर आते-जाते समय आरोपी जतिन उसका पीछा किया करता था। कई बार उसने सड़क पर रोककर उससे प्यार का इजहार किया। आरोपी ने किसी तरह उसका नंबर लेकर उसे कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया।
वह व्हाट्सऐप पर कॉल और मैसेज कर प्यार का इजहार करता था। पीड़िता ने उसे ब्लॉक किया तो आरोपी ने उसकी बहन के मोबाइल पर कॉल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जतिन से गिड़गिड़ाकर उसे ऐसा करने से मना किया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
आरोपी 15 अक्तूबर को तो युवती के घर पहुंच गया। वहां उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। समीरा ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।