फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dance on bollywood song in Delhi Metro video viral

Delhi Metro: 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर युवक ने किया डांस, दोस्तों ने की अजीबो-गरीब फरमाइश

Sun, 20 Aug 2023 02:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Aug 2023 02:21 PM IST
सार

दिल्ली मेंट्रो में हर दूसरे दिन झगड़े, डांस और रील्स के वीडियो सामने आ ही जाते हैं। डीएमआरसी की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस के बाद भी ऐसे वीडियो थम नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन
Youth dance on bollywood song in Delhi Metro video viral
डांस करते हुआ युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली मेट्रो अपने कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले कुछ समय में दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं। ऐसा ही एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का चलती हुई ट्रेन में फिल्मी गाने  पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मेट्रो के अंदर फिल्मी गाने पर डांस करने वाला लड़का डीएमआरसी की अवेहलना कर रहा है। नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। वहीं, ट्रेन में बैठे अन्य लोग उससे अलग-अलग अंदाज में डांस करने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दिल्ली मेट्रो के अंदर ऐसी वारदात हुई हो। इससे पहले भी कई अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं। कुछ दिन पहले मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के बीच हो रही तू-तू मैं-मैं का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों एक दूसरे से जमकर बहस कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एक शख्स मेट्रो ट्रेन के अंदर नागिन डांस करते हुए रील बना रहा था। ये शख्स मेट्रो के मेन गेट पर दोनों हाथों को लहरा रहा था और फिर गेट बंद होने के बाद कैमरे से वीडियो बनाता है। चलती मेट्रो में नागिन की तरह लहरा रहा था। इतना ही नहीं, मेट्रो के अंदर अश्लील हरकत, अमर्यादित कपड़े़ पहनकर यात्रा करने और भीख मांगने जैसे वीडियो भी सामने आए हैं। 

डीएमआरसी ने मेट्रो में पोल डांस, ब्रेक डांस और किसिंग जैसी घटनाओं और रील्स बनाने पर रोक लगाने के लिए फाइन लगाने का प्रावधान किया था। साथ ही ऐसा करन वालों को चेतावनी दी थी। दिल्ली मेट्रो की कड़ी चेतावनी के बाद भी वीडियो बनाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed