फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young woman Reducing people stress by making inspiring doodles

प्रेरक डूडल्स बना भव्या दूर कर रहीं लोगों का तनाव

Fri, 25 Dec 2020 10:39 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
young woman Reducing people stress by making inspiring doodles
डूडल्स भी लोगों में पॉजिटिविटी फैलाने का काम करते हैं। जी हां, भव्या दोषी के बनाए डूडल्स मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों को पॉजिटिव एनर्जी दे रहे हैं। चंद लाइनों के मैसेज के साथ बनाए गए ये डूडल्स समाज को सराहनीय संदेश दे रहे है। 
विज्ञापन

कोरोना काल में भव्या दोषी ने अपने इंस्टाग्राम पेज “द डूडल डेस्क“ के माध्यम से लोगों को पॉजिटिव रहने का संदेश दिया है। उनके इंस्ट्राग्राम पेज पर दो लाख 17 हजार फॉलोवर हैं। महिलाओं में भव्या दोषी के डूडल्स बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। उनके फॉलोवर्स में से 81 प्रतिशत महिलाएं हैं। उनके कुछ प्रसिद्ध डूडल्स ये हैं-
विज्ञापन


https://www.instagram.com/p/CGEVZ76AEQB/ 
लोगों से उन चीजों के बारे में पूछना जिनके बारे में वे खुश हैं। सकारात्मक संदेशों को साझा करना, जैसे  “जीवन चंद्रमा के चरणों की तरह है, कभी-कभी हम भावनाओं, सच्चाई, अपेक्षाओं से भरे चंद्रमा की तरह पूर्ण होंगे और कभी-कभी नए शुरुआत के लिए तैयार नए चांद की तरह जीवन में सब कुछ आता है और इसलिए किसी भी चीज पर तनाव न करें, सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


https://www.instagram.com/p/CG6Z6adg_Dd
कोरोना काल में घर बैठे लोगों को किया प्रेरित
कोरोना संक्रमण ने प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित किया। ऐसे में समाज में फैली नकारात्मकता को दूर करने के लिए भव्या ने खास डूडल्स बनाए और लोगों को पॉजिटिव रहने का संदेश दिया। इतना ही नहीं लोगों ने डूडल्स से अपने जीवन में आए बदलाव को शेयर भी किया। 

मुश्किल वक्त में लोगों का साथ देना है लक्ष्य
गुरूग्राम निवासी एमबीए पास भव्या ने कहा कि वर्ष 2015 में उनके पैरेंट्स का निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें अकेलेपन और निराशा का सामना करना पड़ा। भव्या ने नौकरी छोड़ कर नए जीवन की शुरुआत करने के लिए मोटिवेशनल बुक पढ़नी शुरू की। इससे प्रेरित होकर उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर द डूडल डेस्क की शरुआत की। 

पेपर पर की शुरुआत
शुरुआत में पेपर पर डूडल बनाकर उसकी फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने वाली भव्या अब लैपटॉप और आईपैड पर ही डूडल बना लेती हैं। उनकी यह कला जापानी और कोरियन आर्टिस्ट के कवाई डूडल्स से प्रेरित है। भव्या की वेबसाइट पर बनाए गए हैप्पी क्लब के भी 3000 से अधिक मेंबर बन चुके हैं।
डूडलिंग शुरू करने के बाद थोड़े समय में ही उन्हें 2019 के लिए रोल प्लेयर के रूप में पहचाना गया। उनको एडेक्सलिव (द न्यू इंडियन एक्सप्रेस) ने 40 सोशल रेस्पोंसिबल सोशल मीडिया सुपरस्टार 2020 के तहत सबसे प्रभावशाली कंटेंट मार्केटिंग प्रोफेशनल के रूप में सम्मानित किया।
भव्या ने बताया कि उन्होंने समान विचारधारा और समस्या वाले लोगों के लिए, गुमनाम रहकर सहायता और बातें साझा करने और देखभाल करने के इच्छुक लोगों के लिए दि-एडल्टडेस्क एक ऑनलाइन कम्युनिटी बनाई। 


डूडल डेस्क के बारे में
डूडल डेस्क (टीडीडी) की शुरुआत 2018 में भव्या दोषी ने की थी। टीडीडी एक सकारात्मक संदेश के साथ चित्रों का उपयोग करके खुशी फैलाने की कला पर केंद्रित है। टीडीडी ने विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित चुनौतियों को शुरू किया। इनमें 30 डे हैप्पी चौलेंज, और जॉयस जून शामिल हैं। जो लोगों को सकारात्मक रहने और स्वः प्रेरणा का उपयोग करने में मदद करता है। एक महीने के भीतर 1,085,000 से अधिक लोग इन तनावपूर्ण चुनौतियों का सामना करने लगे हैं। औसतन, हर महीने 20 से अधिक लाख लोग भव्या दोषी के बनाये डूडल से प्रेरित होते है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed