फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man entered a lion's fence, rescued after 15 minutes

शेर के बाड़े में घुसा युवक, 15 मिनट बाद सुरक्षित निकाला

Fri, 18 Oct 2019 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Young man entered a lion's fence, rescued after 15 minutes
नई दिल्ली। दिल्ली के चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक शेर के बाड़े में घुस गया और करीब 15 मिनट तक वहीं रहा। युवक कभी शेर के पास बैठता तो कभी लेट जाता। कई बार उसने शेर को उकसाने का प्रयास किया, लेकिन उसने हमला नहीं किया। बचाव दल ने शेर को ट्रेंक्यूलाइज (बेहोश) कर काफी मशक्कत के बाद युवक को बाड़े से सुरक्षित बाहर निकाला। प्रांरभिक जांच में युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। फिलहाल उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने देर शाम एम्स में उसकी मेडिकल जांच करवाई।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी चंपारन (बिहार) निवासी रेहान खान कुछ दिन पहले ही दिल्ली आया था और फिलहाल अपने मामा के घर गौतम विहार में रह रहा है। दोपहर करीब 12.30 बजे वह 10 वर्षीय सुंदरम नामक शेर के बाड़े में घुस गया। कभी वह शेेर के सामने बैठ जाता तो कभी लेट कर उसे उकसाने का प्रयास करने लगा। चिड़ियाघर घूमने आए लोगों में से कुछ इस घटना का वीडियो बनाने लगे तो कई लोगों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया। उसे बाड़े से बाहर आने के लिए भी कहा, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। इसी बीच मौके पर पहुंची क्यूआरटी टीम ने पहले शेर का ध्यान भटका कर बाड़े के दूसरे हिस्से में ले जाकर बेहोश किया। इसके बाद युवक को सीढ़ियों और रस्सी की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन

मुझे मत बचाना, मैं मरने आया हूं
चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में घुसे रेहान को पता चला कि सुरक्षाकर्मी उसे बचाने आ रहे है तो उसने कहा कि, मुझे मत बचाना मैं मरने आया हूं। बचाव दल ने उसे बाड़े से बाहर निकलने के लिए सीढ़ी भी दी, लेकिन वह किसी बात को मानने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने शेर का ध्यान भटकाकर बाड़े के दूसरे हिस्से में किया और फिर जाकर उसकी जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed