फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Yellow alert issued for Kedarnath Yatra due to rain, two passengers died due to heart attack

Chardham Yatra : बारिश को लेकर केदारनाथ यात्रा के लिए यलो अलर्ट जारी, दिल का दौरा पड़ने से दो यात्रियों की मौत

Wed, 18 May 2022 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 01:11 AM IST
सार

16 से 20 मई तक मौसम विभाग की ओर से रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए आकाशीय बिजली, हवा के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। धाम आ रहे यात्रियों को पूरी सतर्कता के साथ यात्रा करने को कहा है। 
 

विज्ञापन
Yellow alert issued for Kedarnath Yatra due to rain, two passengers died due to heart attack
चारधाम यात्रा, केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यात्रा सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं/पर्यटकों से बारिश होने की स्थिति में पड़ावों पर शरण लेने की अपील की गई है। साथ ही यात्रा से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


16 से 20 मई तक मौसम विभाग की ओर से रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए आकाशीय बिजली, हवा के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। धाम आ रहे यात्रियों को पूरी सतर्कता के साथ यात्रा करने को कहा है। 
विज्ञापन


बारिश होते ही उन्हें पड़ावों व सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा है। उन्होंने यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। बताया कि बारिश व अन्य कारणों से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के बाधित होने पर यात्रा का संचालन योजनाबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल का दौरा पड़ने से दो यात्रियों की मौत
केदारनाथ यात्रा पर आए दो यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यात्रा के 12 दिनों में 18 यात्रियों की मौत हो चुकी है। बीते सोमवार देर रात को केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में मदन मोहन चौधरी (81) निवासी जिला खड़िया, बिहार की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें नजदीकी एमआरपी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, केदारनाथ में बाबा के दर्शनों को पहुंचे बाल कृष्ण महादेव (62) की सांस लेने में दिक्कत के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्री अस्थमा से भी पीड़ित था और सांस लेने में दिक्कत से दिल का दौरा पड़ गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed