फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman and four children die under suspicious circumstances in Seemapuri

सीमापुरी में महिला और चार बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 20 Jan 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman and four children die under suspicious circumstances in Seemapuri
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के सीमापुरी में बुधवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतकों में एक महिला व उसके चार बच्चे शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त राधा (32), कोमल (11), नितिन (8), रोशनी (6) और आरव (4) के रूप में हुई है। दोपहर को मकान मालिक व पड़ोसी चौथी मंजिल स्थित इनके कमरे पर पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को कमरे में जली हुई एक अंगीठी मिली है, इसके अलावा वहां हवा आने-जाने का कोई रास्ता भी नहीं था। पुलिस ने आशंका जताई है कि अंगीठी के धुएं में दम घुटने से सभी की मौत हुई। दूसरी ओर राधा के परिजनों ने उसके पति पर ही सभी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोहित रात को वहां था, तो वह कैसे बच गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए हैं। रात के खाने के सैंपल भी लिए गए हैं। सीमापुरी थाना पुलिस मोहित से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से आगरा के एतमादपुर का निवासी मोहित कालिया (35) परिवार के साथ सोमवार को ही पुरानी सीमापुरी के जे-57 स्थित चौथी मंजिल के मकान में किराये पर रहने आया था। उसका ससुराल फिरोजाबाद के विष्णु नंगला गांव में है। मोहित के परिवार में पत्नी राधा के अलावा दो बेटियां कोमल, रोशनी व दो बेटे नितिन व आरव थे। मोहित आनंद विहार में किसी ट्रांसपोर्टर की बस में हेल्पर था। पहले वह सीमापुरी के दूसरे मकान में रहता था। सोमवार को ही उसने यूपी के शालीमार गार्डन निवासी अमरपाल सिंह के चौथी मंजिल स्थित कमरे को किराये पर लिया था। मंगलवार रात को पूरा परिवार कमरे में सोया हुआ था।
विज्ञापन

पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो होश उड़ गए
अगली सुबह करीब 11 बजे अमरपाल मोहित से कुछ कागजात व मकान का एडवांस किराया लेने पहुंचा था लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अमरपाल वापस लौट गया। इसके कुछ ही देर बाद पड़ोसियों ने देखा कि मोहित छोटे बेटे आरव को लेकर भागा जा रहा था। पूछने पर बताया कि वह आंख नहीं खोल रहा। पड़ोसी उसके कमरे पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। राधा और उसके बच्चे कमरे में मृत थे। दोपहर करीब 1.30 बजे मामले की सूचना सीमापुरी थाना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। कमरे में राधा, कोमल, नितिन और रोशनी के शव बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से मिली बेटे की मौत की सूचना
हेडगेवार अस्पताल से बेटे आरव की मौत की सूचना भी पुलिस को मिल गई। एक टीम को अस्पताल भेजकर आरव के शव को कब्जे में लिया गया। मोहित को भी थाने लाया गया। जांच के दौरान पुलिस को मोहित के कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछे मिले, वहीं पास में एक अंगीठी भी जली हुई मिली। कमरे में धुएं की गंध थी। ऐसा लग रहा था कि सभी की मौत धुएं में दम घुटने के कारण हुई।

जीजा पर लगाया हत्या का आरोप
राधा के भाई विष्णु ने आरोप लगाया कि उसके जीजा मोहित ने पूरे परिवार की हत्या की है। बच्चों के मुंह से झाग निकल रही थी। पांच-छह साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मोहित छोटी-छोटी बातों पर नशे में राधा को पीटता था। विष्णु का आरोप है कि यदि रात को वह अपने कमरे में मौजूद था तो वह कैसे बच गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सभी की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed