{"_id":"5d8fbf5b8ebc3e015d44ca3a","slug":"wife-beaten-to-death-accused-arrested-ashram-news-noi4642399160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अंगूरी (23) अपने पति सद्दाक के साथ जेजे कालोनी बवाना में रहती थी। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। 27 सितंबर को अंगूरी की तबियत अचानक खराब होने पर ससुराल वालों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे।
जांच में पता चला कि 25 सितंबर को सद्दाक ने महिला की पिटाई कर दी थी। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अंगूरी के परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शादी को तीन साल हुए थे। इसलिए पुलिस ने क्षेत्रीय एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया। अंगूरी के परिवार वालों ने उसके पति व ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दहेज के लिए अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 25 सितंबर को भी सद्दाक ने मारपीट की थी, जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ी।