फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather Update: Severe winter will return in the new year

Weather Update : नए साल में लौटेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठिठुरन

Thu, 29 Dec 2022 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 06:31 AM IST
सार

Weather Update : एक-दो दिन चटख छूप खिलने के बाद उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ने वाली है।

विज्ञापन
Weather Update: Severe winter will return in the new year
उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाके की ठंड फिर लौटने वाली है। एक-दो दिन चटख छूप खिलने के बाद उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ने वाली है। सर्द हवाएं लोगों को चुभन का अहसास कराने वाली हैं। 

विज्ञापन


शीतलहर से नए साल का स्वागत
दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे व शीतलहर के साथ नए साल का स्वागत करेगा। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 31 व एक जनवरी को दिल्ली में कहीं-कहीं पर शीतलहर, सर्द दिन व घना कोहरा रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार बुधवार सुबह हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।दिल्ली का जाफरपुर इलाका बुधवार को सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


नोएडा के स्कूलों में 1 जनवरी तक छुट्टी, जारी रहेगी ऑनलाइन क्लास
गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पहली से आठवीं तक के स्कूलों में फिजिक्ल कक्षाओं पर रोक लगा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल यतिराज ने फिलहाल यह आदेश एक जनवरी 2023 तक के लिए जारी किया है। आदेश की कॉपी सभी प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतमबौद्धनगर में उच्च शिक्षा केंद्रों सहित लगभग 1800 स्कूल हैं।

दिल्ली ंमें स्कूल बंद करने की मांग
कड़ाके की सर्दी के बीच नोएडा में तो आठवीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद हो गए है और दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी करने की मांग उठ चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed