{"_id":"6244ce1acb91f6034b5b363f","slug":"water-supply-will-be-affected-in-many-areas-of-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : राजधानी के कई इलाकों में आज प्रभावित रहेगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : राजधानी के कई इलाकों में आज प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
Thu, 31 Mar 2022 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:09 AM IST
सार
दिल्ली जल बोर्ड हैदरपुर स्थित जल शोधन संयंत्र -एक की हैलीपैड रोड के पास इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाली किराड़ी मेन लाइन को शिफ्ट करेगा। इस रोड को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड हैदरपुर स्थित जल शोधन संयंत्र -एक की हैलीपैड रोड के पास इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाली किराड़ी मेन लाइन को शिफ्ट करेगा। इस रोड को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शाहबाद डेयरी, पप्पू कॉलोनी, प्रहलाद विहार, प्रहलादपुर बांगर गांव, शाहबाद दौलतपुर, रोहिणी सेक्टर-25, 26, 27, 28, 29, 30 रोहिणी, जैन कालोनी, किशन कालोनी, गुप्ता कालोनी, शर्मा कालोनी, कृष्ण विहार, बुद्ध विहार, बेगमपुर, किराड़ी, अमन विहार, हरी एन्क्लेव, कर्ण विहार, प्रेम नगर, अगर नगर, इंदर एन्क्लेव, निठारी, किराड़ी, मुबारकपुर डबास गांव और उनके आसपास के क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन