फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vande Bharat Train: Rs 1,850 for AC Chair Car, Rs 3,520 for Executive Class

वंदे भारत ट्रेन: जानिए कितना होगा एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया

Mon, 11 Feb 2019 05:09 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 11 Feb 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Train: Rs 1,850 for AC Chair Car, Rs 3,520 for Executive Class
वंदे भारत एक्सप्रेस

दिल्ली से वाराणसी यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1,850 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,520 रुपये होगा। किराये में खानपान सेवा शुल्क शामिल है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वापसी यात्रा के दौरान चेयर कार की टिकट का किराया 1,795 रुपये जबकि एक्जीक्यूटिव कार टिकट का किराया 3,470 रुपये होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इतनी ही दूरी के लिए शताब्दी ट्रेनों के किराये की तुलना में चेयर कार का किराया 1.5 गुना है और प्रीमियम ट्रेन में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित किराये से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1.4 गुना अधिक है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन में दो श्रेणियां-एक्जीक्यूटिव और चेयर कार हैं और इनमें भोजन की कीमत अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव श्रेणी में सुबह की चाय, नाश्ते और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे जबकि चेयर कार के यात्रियों को इन सब के लिए 344 रुपये देने होंगे।


नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज की यात्रा करने वाले लोगों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार के लिए क्रमश: 155 रुपये और 122 रुपये देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार में क्रमश: 349 रुपये और 288 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed