फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   up panchayat chunav 2021 zila panchayat president election Clashes in many districts during nomination, direct contest between BJP-SP in 50 districts

यूपी जिपं अध्यक्ष चुनाव: नामांकन के दौरान कई जिलों में झड़प, 50 जिलों में भाजपा-सपा आमने-सामने

Sun, 27 Jun 2021 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Jun 2021 11:50 AM IST
सार

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन हुआ। इनमें 17 जिलों में तो सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ही नामांकन करा पाए लेकिन अन्य जिलों में सपा प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। इटावा में जरूर सपा के अंशुल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 29 जून को नाम वापसी होगी और 3 जुलाई को वोट पड़ेंगे।

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 zila panchayat president election Clashes in many districts during nomination, direct contest between BJP-SP in 50 districts
गोरखपुर में जिला कलेक्ट्रेट गेट से वापस जाते सपा प्रत्याशी को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के दौरान भाजपा का दबदबा रहा। 17 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन होने से पार्टी में जहां खुशी है वहीं विपक्षियों के पाले में मायूसी छाई है। हालांकि बचे 57 जिलों में से करीब पचास सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर की संभावना जताई जा रही है। मथुरा समेत पश्चिमी यूपी की कुछ सीटों पर बसपा और रालोद से भी भाजपा का मुकाबला होगा।
विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन हुआ। इनमें 17 जिलों में तो सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ही नामांकन करा पाए लेकिन अन्य जिलों में सपा प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। इटावा में जरूर सपा के अंशुल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 29 जून को नाम वापसी होगी और 3 जुलाई को वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


बिछने लगी है बिसात : वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश हालांकि पहले से ही शुरू है लेकिन नामांकन के साथ ही इसमें और तेजी आ गई है। कई जिलों में पाला बदलने का खेल शुरू हो गया है। सदस्यों को अपने पाले में मिलाने की कोशिशें जारी हैं। भाजपा पर सपा लगातार धमाकाकर सदस्यों को अपने पाले में करने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में धांधली कर रही है भाजपा सरकार : अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा पंचायत चुनाव में धोखाधड़ी और धांधली कर रही है। वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक आचरण अपनाए हुए हैं। जिला पंचायत सदस्यों को अध्यक्ष पद पर नामांकन तक करने नहीं दिया गया। तमाम सदस्यों को धमका कर अपने खेमे में करने का प्रयास चल रहा है।
 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा बुनियादी मुद्दों से भटकाने वाली राजनीति कर रही है। कहा, किसान आंदोलन की अनदेखी की गई। किसानों का इतना अपमान कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। किसान थोपे गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार बड़े व्यापारी घरानों के दबाव में किसानों की मांगों को मानने से इनकार कर रही है। 

देवरिया में विधायक-एसपी में धक्का-मुक्की, नारेबाजी
जिला पंचायत अध्यक्ष पर के नामांकन में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि मंत्री और सांसद के अंदर जाने को लेकर सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीएम को कुछ कार्यकर्ताओं ने अपमानजनक शब्द कहा तो वह अंदर चले गए।

थोड़ी देर बाद एसपी पहुंचे तो विधायक भाटपाररानी से उनकी कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। धक्का-मुक्की शुरू होते ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सपाइयों को खदेड़ा। पूर्व विधायक गजाला लारी समेत कई सपा कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed