फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Unlock Delhi Many traders hope arosed sought permission to open gym fitness center and banquet hall

अनलॉक दिल्ली: आज से खुल जाएंगे बैंक्वेट हॉल और फिटनेस सेंटर, शादी-समारोह में 50 लोगों को इजाजत

Mon, 28 Jun 2021 01:50 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 01:50 AM IST
सार

अनलॉक-5 के लिए जारी आदेश के मुताबिक शादी-समारोह में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना समारोह स्थल में इंतजाम करने वालों की होगी।

विज्ञापन
Unlock Delhi Many traders hope arosed sought permission to open gym fitness center and banquet hall
जिम का सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में लगातार कम हो रहे कोरोना संक्रमण को ध्यान में रख अनलॉक-5 में अब कोर्ट व घरों से बाहर निकल कर बैंक्वेट हॉल, मैरेज हॉल, होटल में शादी करने की इजाजत होगी। फिटनेस सेंटर, जिम और योगा सेंटर भी आज से दिल्ली वाले जा सकेंगे। हालांकि अंतिम यात्रा में अभी भी 20 से ज्यादा लोगों शामिल नहीं होंगे।  

विज्ञापन


शनिवार को अनलॉक-5 को लेकर जारी आदेश में शादी-समारोह में 50 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस समारोह के लिए बैक्वेट हॉल, मैरेज हॉल, होटल में 50 लोगों की उपस्थिति में आयोजन करने की छूट मिल गई है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना समारोह स्थल में इंतजाम करने वालों की होगी।
विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि जिम, फिटनेस सेंटर, योगा सेंटर, योगा इंस्टीट्यूट को भी खोलने की इजाजत दी जा रही है। आधी क्षमता के साथ इन सभी केंद्र भी सोमवार से खुल जाएंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही होगी। क्रिमिनल मामला दर्ज किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजेशन समेत अन्य सभी एहतियात बरतना होगा। यहां तक कि केंद्र को सील किया जा सकता है। यह निर्देश उसी इलाके में पालन किया जाएगा जहां कंटेनमेंट जोन नहीं है। कंटेनमेंट जोन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन को फॉलो करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





योगा प्रशिक्षकों को कोविड नियमों के निर्देशों का पालन करने को भी कहा है। पार्क के साथ ही रेस्टोरेंट को रात आठ बजे से देर रात 10 बजे तक खोलने की इजाजत पूर्ववत रहेगी। इसी तरह बार को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खुलेगा। बार दोपहर 12 बजे से रात के 10 बजे तक खुलेगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से जारी आदेश में बाजार, मॉल, रेस्टोरंट, बार वैक्वेट हॉल, फिटनेस सेंटर, जिम, योगा इंस्टीट्यूट को 5 जुलाई तक राहत दी गई है। साथ ही कहा है कि अगर कोविड दिशा-निर्देश का पालन सख्ती से नहीं हुआ, अनदेखी हुई राहत खत्म की जा सकती है। क्रिमिनल केस भी हो सकता है। 

अनलॉक-5 में जिलाधिकारियों को रैंडम कोविड जांच का निर्देश दिया गया है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। साप्ताहिक बाजारों को भी एक जोन में एक दिन में एक बाजार खोलने की मंजूरी जारी रखी गई है। निर्देश में कहा गया है कि साप्ताहिक बाजार किसी सड़क के किनारे नहीं बल्कि स्कूल कैंपस या मैदान मे ही लगाने की अनुमति होगी। सिनेमाघर, मनोरंजन पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, स्वीमिंग पुल को अनलॉक-5 में भी खोलने की इजाजत नहीं मिली है। साथ ही राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक रैलियों, सामूहिक कार्यक्रमों पर पाबंदी जारी रखी गई है। 

दिल्ली मेट्रो, डीटीसी की बसें, कैब-टैक्सी, ऑटो व अन्य सार्वजनिक कॉमर्शियल वाहन 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ चलती रहेंगी। निजी व सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ पूर्ववत खुलेंगे। मेट्रो में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उम्मीद थी कि खड़े होकर यात्रा को मंजूरी मिलेगी मगर आदेश में इसपर पाबंदी जारी रखी गई है। 
स्कूल, सिनेमा हॉल, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक समेत अन्य किसी आयोजन को अभी अनुमति नहीं मिली है। अंतिम यात्रा में 20 लोगों से ज्यादा की अनुमति नहीं होगी।

बंद रहेंगे 

  • सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान। अनलॉइन पढ़ाई जारी रखी रहेगी। 
  • सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजन। 
  • स्विमिंग पूल बंद रहेंगी। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इवेंट में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को छूट दी गई है। 
  • स्टेडियम, स्पोट्स कॉम्प्लेक्स आम लोगों के लिए बंद रहेगा। खिलाडिय़ों को छूट।
  • इंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेगा। 
  • सिनेमा हॉल, थियेटर, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। 


कहां मिली छूट

  • बैक्वीट हॉल, शादी-समारोह स्थल, होटल खुलेंगे।
  • फिटनेस सेंटर, जिम, योगा इंस्टीट्यूट खुलेगा।
  • बार खुलेंगे। 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक। 
  • पार्को को खोला जाएगा। योग करने की इजाजत भी होगी।
  • धार्मिक स्थल खुलेंगे, श्रद्धालुओं के जाने की इजाजत अब भी नहीं होगी ।
  • रेस्तरां 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुलेगा। 
  • शादी-समारोह में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही अनलॉक-5 में भी शामिल हो सकेंगे।
  • दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलती रहेगी।
  • ऑटो-कैब, बैट्री रिक्शा, फटफट सेवा में अधिकतम 2 यात्री ही बैठ कर यात्रा करेंगे। 
     

आज से खुलेंगे जिम, योग कक्षाएं ऑनलाइन रखने पर जोर

दिल्ली सरकार ने सोमवार से जिम और योग संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं, महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिकतर योग संस्थानों ने फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का फैसला लिया है।

योग गुरु नेहा वशिष्ठ ने बताया कि वह धीरे-धीरे अपनी वर्चुअल योग कक्षाओं को भौतिक रूप से संचालित करने की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल वह केवल ऐसे परिसर में ही योग कक्षाएं आयोजित करने के पक्ष में हैं जहां काफी खुली जगह उपलब्ध है। वहां सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सके।

मालवीय नगर में स्थित नवधा योग हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका केंद्र करीब सालभर से बंद था। पिछले दो महीने से उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया। अभी वह अपनी कक्षा ऑनलाइन ही नियमित रखना चाहते हैं। लाजपत नगर में योग सारथी का संचालन करने वाली नीलम कालरा ने बताया कि वह अभी हालात सामान्य होने तक ऑनलाइन सत्र का आयोजन ही करेंगी।

उधर, जिम संचालक सोमवार से दोबारा जिम खोलने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दिल्ली जिम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चिराग सेठी ने बताया कि करीब आठ महीने तक जिम बंद रहने के कारण संचालकों को खासा नुकसान हुआ है। जिम मालिकों को किराया, बिजली और पानी का तय बिल देने के साथ ही अपने कर्मचारियों की आर्थिक सहायता करनी पड़ी।

जिम मालिकों की आर्थिक सहायता के लिए सरकार के पास भी कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि जिम में अभी टीका लगवा चुके कर्मचारियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी, इन्हें विशेष छूट भी दी जाएगी। 50 फीसदी क्षमता के साथ इसे फिर से खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed