फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Understanding the core of the nation will solve the problem of infiltration: Governor

Delhi News: राष्ट्र के मूल को समझने पर घुसपैठ की समस्या से मिलेगी निजातः राज्यपाल

Thu, 21 Aug 2025 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Understanding the core of the nation will solve the problem of infiltration: Governor
-दिल्ली विश्वविद्यालय के वायस रीगल लॉज में सीमा विमर्श पर आयोजित सम्मेलन को किया संबोधित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत का निर्माण वेदों की परंपरा और ऋषियों के आध्यात्मिक विकास के रूप में हुआ है। हमारा देश विविधता में एकता वाला देश है। जब हम अपने राष्ट्र के मूल को समझ पाएंगे तभी घुसपैठ की मूल समस्या से निजात पा सकेंगे। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से हमारा जुड़ाव हो सकेगा। यह बातें तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के वायस रीगल लॉज में सीमा विमर्श पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं।

डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य), सीमा जागरण मंच और सेंटर फॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टीशन स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में यह सम्मेलन आयोजित हुआ। राज्यपाल आर एन रवि ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसी उद्देश्य से सीमावर्ती क्षेत्रों विशेषकर जनजातियों के मध्य बहुत अच्छा कार्य किया है। सीमा पार घुसपैठ को रोकने के लिए जितनी आवश्यकता सेना और संसाधनों की है। उतनी आवश्यकता सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ समाज के समन्वय की भी है।
विज्ञापन


वेरियर एल्विन ने अपनी वैचारिकी के आधार पर नॉर्थ ईस्ट की व्याख्या की। यह माना जाने लगा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग हमसे भिन्न हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि सीमावर्ती जनजाति समाज वहां के नागाओं की भी पूर्व कथाएं कृष्ण, रुक्मणि इत्यादि से जुड़ती हुई दिखाई देती है। यानि वह सब भारतीय राष्ट्र की ही संकल्पना का अभिन्न हिस्सा है। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने कहा कि सीमा पर घुसपैठ आज एक ज्वलंत विषय है। इसके सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सभी पहलुओं पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह, संयोजक डॉ. श्याम नारायण पांडेय ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed