{"_id":"5d45d7ba8ebc3e6cd9047873","slug":"truck-fall-from-flyover-driver-died-ashram-news-noi453130114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक, चालक की मौत, क्लीनर समेत दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक, चालक की मौत, क्लीनर समेत दो जख्मी
Sun, 04 Aug 2019 06:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर से गिरा ट्रक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास शनिवार तड़के शिमला मिर्च से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि क्लीनर समेत दो लोग जख्मी हो गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि जल्दबाजी और तीव्र मोड़ हादसे का कारण बना। वहीं कुछ अधिकारी चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की बात कर रहे हैं। आईपी इस्टेट थाना पुलिस मामल की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार तड़के करीब 4.55 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास रिंग रोड बाईपास फ्लाईओवर से नीचे एक सब्जी का बड़ा ट्रक नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह ट्रक के नीचे दबे चालक जलालुद्दीन के साथ क्लीनर शाहरूख व एक अन्य युवक वाजिद को निकाला। अस्पताल ले जाने पर जलालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को पता चला कि जलालुद्दीन मूलरूप से गांव खेड़ा, नूह, मेवात का रहने वाला था।
विज्ञापन
जलालुद्दीन महाराष्ट्र के कोल्हापुर से शुक्रवार को शिमला मिर्च से भरा ट्रक लेकर आया था। शुक्रवार तड़के उसे पहुंचना था, लकिन रास्ते में जाम लगने के कारण वह लेट हो गया था। इस बीच लगातार ट्रक चलाने के कारण वह नींद भी नही ले पाया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्दबाजी, तीव्र मोड़ और झपकी आने के कारण शायद हादसा हुआ। हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।