फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   trains to run at high speed in muhabbat section

मुहब्बत रेल सेक्शन में हवा से बातें करेंगी ट्रेन

Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
trains to run at high speed in muhabbat section
नई दिल्ली। रेलवे इन दिनों ट्रेनों को रफ्तार देने में जुटा है। कोरोना काल में भी रेलवे का पूरा महकमा प्रोजेक्ट को पूरा कर रहा है। इस कड़ी में उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल में 62 किलोमीटर के धुरी-जाखल और 68 किलोमीटर के धुरी-लैहरा मुहब्बत रेल सेक्शनों पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया।
विज्ञापन

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने 130 किलोमीटर के नव-विद्युतीकृत रेल सेक्शन का निरीक्षण कर इस ट्रैक को ट्रेन चलाने के लिए खोलने की अनुमति दे दी। अब जाखल-धुरी और धुरी-लैहरा मुहब्बत-धुरी रेल सेक्शनों पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन

संरक्षा आयुक्त ने मोटर ट्रॉली द्वारा धुरी-जाखल और धूरी-लैहरा मुहब्ब सेक्शनों का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन लाइनों पर पड़ने वाले रोड-ओवर-ब्रिजों/रोड-अंडर-ब्रिजों, रेल-फाटकों और फुट ओवर-ब्रिजों जैसे निर्माण का भी निरीक्षण किया गया। बाद में बिजली के इंजन द्वारा करंट कलैक्शन टेस्ट के साथ ही स्पीड ट्रायल भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार करंट कलेक्शन परीक्षण ऑलिवर-जी तकनीक से किए गए। ‘जी’ करंट कलेक्शन के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग और जीपीएस मार्किंग सिस्टम वाले ओवर-हेड लाइन का निरीक्षण किया जाता है। चिंगारी-रहित करंट कलेक्शन सुनिश्चित करने के लिए यह खास तकनीक है।
मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने इन सेक्शनों पर आने वाले रेलवे स्टेशनों व वहां उपलब्ध कराई गयी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने विद्युतीकृत कार्य पर संतोष प्रकट किया और इन सेक्शनों पर ट्रेन चलाने की मंजूरी दी। इन रेलवे लाइनों को रेल यातायात के लिए खोल दिया गया है।

ट्रेन यातायात खोलने के मौके पर उत्तर रेलवे के प्रमुख बिजली इंजीनियर निखिल पांडे, रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रदीप गौड़, अंबाला रेल मंडल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed