फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Today doctor's strike

डॉक्टरों की आज भी रहेगी हड़ताल, कई अस्पतालों ने की घोषणा

Sat, 15 Jun 2019 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Today doctor's strike
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में राजघाट तक निकाले गए मार्च के दौरान डॉक्टर। - फोटो : Ashram
डॉक्टरों की आज भी रहेगी हड़ताल, कई अस्पतालों ने की घोषणा
विज्ञापन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर देशभर का चिकित्सीय वर्ग विरोध में खड़ा हो चुका है। वहीं दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल का सिलसिला शनिवार को भी देखने को मिल सकता है। फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने शनिवार को हड़ताल का ऐलान किया है। फोर्डा के समर्थन में शुक्रवार शाम तक केंद्र सरकार के राम मनोहर लोहिया अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ने भी हड़ताल का फैसला लिया। वहीं दिल्ली सरकार के डीडीयू, इहबास, संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ने भी शनिवार को काम बंद रखने का निर्णय लिया है।
इन सभी अस्पतालों के रेजीडेंट संगठनों ने अपने-अपने निदेशक को पत्र लिख इसकी सूचना भी दे दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के और भी सरकारी अस्पताल शनिवार को हड़ताल का समर्थन कर सकते हैं।
विज्ञापन

फोर्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमेध का कहना है कि पश्चिम बंगाल की तरह आए दिन लगभग हर राज्य में डॉक्टरों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब देश का चिकित्सीय वर्ग खड़ा हो चुका है। जब तक सरकारें डॉक्टरों की सुरक्षा पर ठोस कदम नहीं उठाएंगी, हड़ताल का ये सिलसिला किसी न किसी रूप में चलता ही रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को फोर्डा के नेतृत्व में हड़ताल की घोषणा की गई है। दिल्ली के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर डॉक्टर उपचार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed