फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The train will leave on the Ramayana circuit on November 7

नई दिल्ली : सात नवंबर को रवाना होगी रामायण सर्किट पर ट्रेन, कोविड सुरक्षा का पूरा इंतजाम

Tue, 05 Oct 2021 06:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 05 Oct 2021 06:30 AM IST
सार

सात नवंबर को यह ट्रेन चिन्हित रामायण सर्किट पर रवाना होगी। राम के जीवन से जुड़े स्थलों के पर्यटन के लिए अनूठी योजना है। इस ट्रेन से अयोध्या से रामेश्वरम तक तीर्थ स्थलों का भ्रमण यात्री करेंगे।

विज्ञापन
The train will leave on the Ramayana circuit on November 7
भारतीय रेल - फोटो : twitter

विस्तार

देखो अपना देश’ के तहत रेलवे ने रामायण यात्रा कराने की तैयारी पूरी कर ली है। सात नवंबर को यह ट्रेन चिन्हित रामायण सर्किट पर रवाना होगी। राम के जीवन से जुड़े स्थलों के पर्यटन के लिए अनूठी योजना है। इस ट्रेन से अयोध्या से रामेश्वरम तक तीर्थ स्थलों का भ्रमण यात्री करेंगे।

विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘देखो अपना देश’ डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन को देश के कई क्षेत्रों से चलाने की योजना भी तैयार की गई है। नई दिल्ली के अलावा यह ट्रेन मदुरै, पुणे, श्री गंगानगर और अहमदाबाद से भी चलेगी। आईआरसीटीसी ने कोविड महामारी की सामान्य हो रही परिस्थितियों को देखते हुए योजना बनाई है। नई दिल्ली से चलने वाली इस ट्रेन में एसी प्रथम व द्वितीय श्रेणी की सीटें हैं। कुल 156 यात्रियों के पर्यटन करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


हर आय वर्ग को इस ट्रेन से यात्रा कराने के लिए ध्यान में रखा गया है। स्लीपर श्रेणी के लिए 900 रुपये व थर्ड एसी श्रेणी के लिए 1500 रुपये प्रतिदिन यात्रा किराया निर्धारित किया गया है। इन ट्रेनों में यात्रियों को यात्रा में शाकाहारी भोजन, ठहरने की व्यवस्था, टूर गाइड एवं बसों द्वारा भ्रमण भी इस टूर के तहत आईआरसीटीसी कराने जा रही है। बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शनीय स्थल
यात्रा के अंतर्गत अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर (नेपाल) श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी व रामेश्वरम आदि तीर्थ स्थलों का दर्शन भी शामिल किया गया है। यह पर्यटक ट्रेन देश के विभिन्न भागों से चलाई जाएगी।


कोविड सुरक्षा
कोविड-19 के बाद सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के यात्रियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। इसके अलावा आईआरसीटीसी सभी पर्यटकों को फेस मास्क, हैंड ग्लब्स और सैनिटाइजर रखने के लिए एक सुरक्षा किट भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed