{"_id":"6af12ee67676b227b703a17d","slug":"delhi-fog-alert-visibility-drops-to-50-metres-at-safdarjung-airport-as-dense-fog-grips-the-capital-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट: कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी; सफदरजंग, पालम हवाई अड्डे पर ऐसा है हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट: कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी; सफदरजंग, पालम हवाई अड्डे पर ऐसा है हाल
Mon, 09 Nov 2026 08:01 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:01 AM IST
सार
देश की राजधानी में कोहरे का असर बढ़ने लगा है। सफदरजंग में दृश्यता घटकर 50 मीटर पहुंच गई है। वहीं, पालम हवाई अड्डे पर 400 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Delhi Fog Alert
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राजधानी दिल्ली में कोहरे का असर बढ़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके चलते दृश्यता में भारी गिरावट आने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आईएमडी की जिलेवार चेतावनी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। वहीं, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य दिल्ली के इलाके भी कोहरे से प्रभावित हो सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ इलाकों में हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
आईएमडी की जिलेवार चेतावनी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। वहीं, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य दिल्ली के इलाके भी कोहरे से प्रभावित हो सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ इलाकों में हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सफदरजंग में दृश्यता घटकर 50 मीटर पहुंची
आईएमडी की ओर से 9 नवंबर 2026 को सुबह 6:30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई। जबकि 8 नवंबर को यहां दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई थी। यानी एक दिन में दृश्यता में 650 मीटर की गिरावट आई है।
विज्ञापन
सफदरजंग में 8 नवंबर को रात 10:30 बजे से दृश्यता 1000 मीटर से नीचे बनी हुई थी। वहीं, रात 2:30 बजे से यह घटकर 500 मीटर से भी कम हो गई। इस दौरान हवा की गति शांत रही।
पालम में 400 मीटर रही दृश्यता
पालम हवाई अड्डे पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। यहां सुबह 6:30 बजे दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले यह 800 मीटर थी। यानी दृश्यता में 400 मीटर की कमी आई है।
पालम में 8 नवंबर को रात 12 बजे से दृश्यता 1000 मीटर से कम रही, जबकि सुबह 5 बजे से यह 500 मीटर से नीचे पहुंच गई। इस दौरान हवा की दिशा बदलती रही और इसकी गति दो नॉट्स दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार कोहरे की श्रेणियां
मौसम विभाग ने दृश्यता के आधार पर कोहरे को चार श्रेणियों में बांटा है। 500 से 999 मीटर तक दृश्यता होने पर हल्का कोहरा, 200 से 499 मीटर तक मध्यम कोहरा, 50 से 199 मीटर तक घना कोहरा और 50 मीटर से कम दृश्यता होने पर बहुत घना कोहरा माना जाता है।मौसम विभाग ने कम दृश्यता को देखते हुए वाहन चालकों और हवाई यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
