फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   temperature fall down in delhi icy wind increase cold delhi weather

घने कोहरे के साथ बढ़ेगा सर्दी का सितम, तापमान लुढ़कने से सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Tue, 12 Jan 2021 11:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Jan 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
temperature fall down in delhi icy wind increase cold delhi weather
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में मंगलवार से न्यूनतम तापमान लुढ़कने के साथ सर्द हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दी है। आगामी दिनों में भी तापमान में कमी आने के साथ सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। वहीं, दिन के तापमान में भी कमी आएगी। इस वजह से जनवरी वाली सर्दी का एहसास और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 4.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से कम होने पर दोपहर में भी हल्की सर्दी महसूस की गई।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस व बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा था। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम 62 फ़ीसदी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली का जफरपुर इलाका 3.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। इसके अलावा लोधी रोड में चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल छाए रहने के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू हो जाएगी। वहीं, उत्तर पश्चिम की दिशा से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली की सर्दी को और बढ़ाएंगी। आगामी दिनों में औसत से घने कोहरे के श्रेणी के बने रहने की भी संभावना बनी हुई है।


खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर पर पहुंची दिल्ली की हवा
दिल्ली की हवा मंगलवार को खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज की गई है। दूसरी ओर एनसीआर में शामिल जहां फरीदाबाद और नोएडा की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई वहीं, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। इस सप्ताह दिल्ली- एनसीआर की हवा और बिगड़ने की संभावना बनी हुई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 293 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद 324 और ग्रेटर नोएडा 312 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहे।


दिल्ली- एनसीआर की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिली है। बुधवार तक हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी के मध्यम स्तर और आगामी 14 जनवरी तक हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में पहुंचने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 का स्तर 198 और पीएम 2.5 का स्तर 121 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से दिल्ली- एनसीआर की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed