फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Students shown absent in SOL result

एसओएल के परिणाम में छात्रों को दिखाया गया अनुपस्थित

Thu, 07 Oct 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students shown absent in SOL result
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के हाल में घोषित परीक्षा रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला सामनेे आया है। इस रिजल्ट में बड़ी संख्या मेें छात्रों को या तो अनुपस्थित (एबी) दिखा गिया गया, या आरए- रिजल्ट अवेटिड (रिजल्ट के इंतजार में) लिखा गया। यह गड़बड़ी करीब एक हजार छात्रों के साथ हुई। इस कारण बुधवार को काफी छात्र एसओएल भी पहुंच गए। हालांकि प्रशासन ने हरकत में आते हुए इस गलती को एक घंटे के भीतर ठीक किया।
विज्ञापन

वहीं यदि अभी भी किसी छात्र को दिक्कत है तो उसके परीक्षा में बैठने का प्रमाण दिखाने पर उसे ठीक किया जाएगा। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) नेे बताया कि एसओएल छात्रों के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी सामने आनेे पर ईमेल अभियान शुरू किया। केवाईएस के अनुसार तीन महीने देरी से परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे हैं, तब भी रिजल्ट मेें गड़बड़ियां सामने आई हैं।
विज्ञापन

कई छात्रों के रिजल्ट मेें अनुपस्थित, ईआर (दोहराना जरूरी), रिजल्ट अवेटिड लिखा हुआ है। केवाईएस की मांग है कि रिजल्ट में गड़बड़ी को तुरंत सुधारा जाए और रिचेकिंग या रिवेल्यूएशन के लिए मांगी जाने वाली फीस माफ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओएल ओएसडी डॉ यू.एस. पांडेय ने कहा कि काफी हद तक गड़बड़ी को एक घंटे मेें ठीक कर दिया गया है। यह गड़बड़ी इसलिए हुई क्योंकि कुछ छात्रों के पेपर पोर्टल पर थे तो कुछ के ईमेल पर भेेजे गए थे। अब काफी हद तक रिजल्ट को अपडेट कर दिया गया है। अभी भी 200 से अधिक छात्रों के रिजल्ट को भी ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र के पास परीक्षा परिणाम में गलती है तो वह छात्र परीक्षा देने के प्रमाण के साथ प्रशासन से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed