{"_id":"5ddedc1c8ebc3e54dd1cfea5","slug":"step-father-hit-daugher-died-ashram-news-noi475630715","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने चार साल की मासूम के सीने में मारा घूंसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता ने चार साल की मासूम के सीने में मारा घूंसा, मौत
Thu, 28 Nov 2019 01:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
पिता, दानिश
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में सौतेले पिता दानिश अली (32) ने मामूली गलती पर रुखसार उर्फ नेहा (4) के सीने में ऐसा घूंसा मारा कि उसकी मौत हो गई। उसने इस पर पर्दा डालने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी रुखसाना नहीं मानी और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी में रुखसार अपनी मां रुखसाना और सौतले पिता दानिश के साथ रहती थी। मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी रुखसाना की शादी 2014 में गांव के ही रहने वाले राहुल से शादी हुई थी। रुखसार उसी की बेटी थी। 2017 में राहुल की मौत हो गई तो रुखसाना की मां ने उसका दूसरा निकाह करा दिया।
विज्ञापन
दूसरे पति की मारपीट से तंग आकर रुखसाना ने उससे तलाक ले लिया। बाद में 2017 में ही मां ने रुखसाना की तीसरी शादी दानिश से करा दी। वह नांगलोई इलाके में एक कपड़े की फैक्टरी में नौकरी करता है। रुखसाना का कहना है कि दानिश को उसकी बेटी पसंद नहीं थी। वह उसे छोड़ने की बात करता था।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर दानिश रुखसार को ट्यूशन छोड़ने जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान रुखसार की गलती पर वह बुरी तरह भड़क गया। मासूम को कई थप्पड़ मारने के बाद उसने उसके सीने में जोर से घूंसा मार दिया। घूंसा लगते ही रुखसार बेहोश हो गई। दानिश बेटी को लेकर घर पहुंचा। वहां उसने रुखसाना से कहा कि सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी है।
दोनों उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत पर डॉक्टरों ने संदेह जताया। शाम करीब 7:45 बजे रुखसाना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया तो डॉक्टरों ने बताया कि घूंसा लगने से मासूम का दिल फट गया। इससे उसकी मौत हो गई।