{"_id":"5f11ee448ebc3e637f2bb842","slug":"special-cell-nabbed-judo-national-level-player-ashram-news-noi5240378115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी और हत्या के प्रयास में जूडो का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी और हत्या के प्रयास में जूडो का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी दबोचा
Sat, 18 Jul 2020 05:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
विपिन उर्फ जूडो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जूडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे विपिन उर्फ जूडो को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह का सक्रिय सदस्य है और दिल्ली पुलिस मकोका में उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। विपिन के खिलाफ रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व मकोका आदि के छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कई किलोमीटर पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार कपिल सांगवान व मंजीत माहाल गिरोह में गैंगवार चल रही है। मंजीत माहाल गिरोह के नफे उर्फ मंत्री ने कपिल सांगवान के जीजा सुनील उर्फ डॉक्टर को पैसे उधार दिए थे। बाद में सुनील ने पैसे देने से मना कर दिया। नफे के कहने पर मंजीत माहाल ने साथियों के साथ सुनील की दीनपुर गांव, नजफगढ़ में स्थित उसके ऑफिस में 20 दिसंबर, 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसी दिन कपिल सांगवान ने अपने साथियों के साथ जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए नफे के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें नफे के पिता की मौत हो गई और गोली लगने से परिवार के दो लोग घायल हो गए थे। बाद में कपिल सांगवान मंजीत माहाल के साथी व सुनील की हत्या के आरोपी धर्मेंद्र के पिता विनोद की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
कपिल सांगवान गिरोह ने हाल ही में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों में वारदात की थीं। सेल में तैनात इंस्पेक्टर मानसिंह व एसआई आनंद कुमार की टीम कपिल सांगवान गिरोह के बदमाशों की तलाश कर रही थी।
कई महीने की जांच के बाद इंस्पेक्टर मान सिंह की टीम को विपिन उर्फ जूडो के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने विपिन को खानपुर में घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपनी गाड़ी भगा दी। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी गांव कुंजपुरा, महेन्द्रगढ़, हरियाणा निवासी विपिन (23) को प्रगति मैदान के पास घेराबंदी कर दबोच लिया।
आरोपी के पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी ने 12वीं की पढ़ाई गांव से करने के बाद नजफगढ़ में जूडो की प्रेक्टिस शुरू की। विपिन राष्ट्रीय स्तर पर जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। वर्ष 2013 में जिम में इसकी मुलाकात कपिल सांगवान से हुई और उससे प्रभावित होकर उसके गिरोह में शामिल हो गया। विपिन ने अन्य साथियों के साथ रंगदारी के पैसे के लिए खैरा गांव में एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की थी।