फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son killed step father after mother beaten, Delhi

दिल्ली: मां की पिटाई से नाराज बेटे ने सौतेले पिता की कर दी हत्या

Sat, 20 Jul 2019 04:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Son killed step father after mother beaten, Delhi
हत्या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मां की अक्सर पिटाई से नाराज बेटे ने अपने सौतेले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद फोन कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त अनिल उर्फ अनीस (60) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान मुन्ना खान (24) के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे पुलिस को एक युवक ने फोन कर बताया कि उसने अपने सौतेले पिता की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस सेक्टर 20 बी-4 में पहुंची। कमरे के फर्श पर अनिल खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जबकि उसका सौतेला बेटा मुन्ना खान पास ही खड़ा था। जिसके कपड़ों पर खून लगा था।
विज्ञापन


अनिल की बहन आयशा ने पुलिस को बताया कि मुन्ना चाय की दुकान चलाता है। जबकि अनिल इलाके में ढाबा चलाता था। अनिल शराब पीने का आदी था। शराब पीकर घर आने के बाद छोटी छोटी बातों को लेकर पत्नी की बुरी तरह से पिटाई करता था। जिसका बेटा मुन्ना विरोध करता था। बीच बचाव करने के दौरान मुन्ना की अनिल के साथ कई बार हाथापाई हो चुकी थी। शुक्रवार शाम इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। हाथापाई के दौरान मुन्ना ने पिस्टल निकालकर अनिल को पास से गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed