फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shot if asked to park the car properly

कार को सही तरीके से पार्क करने को कहा तो गोली मार दी

Tue, 01 Sep 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shot if asked to park the car properly
नई दिल्ली। महरौली के छतरपुर में रविवार रात कार को सही तरीके से पार्क करने के लिए कहने पर कार चालक ने एक युवक को दो गोली मार दीं। पीड़ित को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महरौली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट का मामला दर्जकर मुख्य आरोपी के साथी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार छतरपुर निवासी प्रभप्रीत सिंह (18) अपने दोस्तों रमन व सुजल के साथ रविवार रात चुनाव कार्यालय के पास गोलगप्पे खा रहा था। तभी वहां खड़े एक कार वाले ने प्रभप्रीत सिंह से कहा कि वह पीछे खड़े दूसरे कार चालक को अपनी कार सही तरीके पार्क करने के लिए कहे। दरअसल वहां मनोज नाम के व्यक्ति ने अपनी कार आड़ी-तिरछी खड़ी की हुई थी। प्रभप्रीत सिंह ने मनोज को कार सही तरीके से पार्क करने के लिए कहा तो वह तैश में आ गया और पिस्टल से प्रभप्रीत के पैर पर दो गोली मार दीं। करीब 10. 07 बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभप्रीत को एम्स में भर्ती कराया। प्रभप्रीत कार में बैठे मनोज के साथी चेतन को जानता था। महरौली थानाध्यक्ष हरिन्द्र सिंह व एसआई हुकम की टीम ने उसे छतरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। कार को भी बरामद कर लिया गया है। चेतन (22) आर्दश यूनिवर्सिटी से पत्राचार से डी फार्मा कर रहा है। मनोज (40) आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। वर्ष 2014 में उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। वर्ष 2002 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था और 2000 में लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed