{"_id":"5f9c64e98ebc3ea965637fa3","slug":"sharp-shooter-arrested-ashram-news-noi5456428132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवानिया गिरोह के शार्प शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शार्प शूटर बाहरी दिल्ली के दरियापुर गांव निवासी तरुण उर्फ तोरी को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाश की गोली से दिल्ली पुलिस का सिपाही बाल-बाल बच गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहिणी कोर्ट में विरोधी गिरोह के बदमाशों की पेशी के समय हत्या करने की कोशिश की थी। मौके पर सात गोलियां चली थीं।
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, एसीपी अत्तर सिंह की टीम को सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार, कर्मवीर सिंह व एसआई राजेश कुमार आदि की टीम ने बवान-नरेला रोड पर शुक्रवार देर शाम को घेराबंदी की। नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर तरुण यहां पर बाइक से पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा, तो तरुण ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। तरुण की गोली से सिपाही प्रवीण बाल-बाल बचा। गोली प्रवीण की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई, जोकि तरुण के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए।
गौरतलब है कि तरुण ने अपने तीन साथियों के साथ नीरज बवानिया के इशारे पर 2018 में विरोधी गिरोह के बदमाश राजेश बवाना व उसके साथी गौरव उर्फ बंटी की उस समय रोहिणी कोर्ट में हत्या करने की कोशिश की थी, जब पुलिस उनको पेश करने ले जा रही थी। अलर्ट पुलिस टीम ने हत्या की इस साजिश को नाकामयाब करते हुए चारों को दबोच लिया था। दिल्ली पुलिस लूट के तीन मामलों में तरुण की तलाश कर रही थी। तरुण अपने साथी सन्नी और मुकेश के साथ मिलकर हरीनगर में जेल रोड स्थित मनी एक्सचेंजर के कार्यालय में घुस गया था और हथियार के बल पर 13 लाख रुपये लूट लिए थे।