फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shaheen bagh demonstrator held for Red Fort violence

लालकिला हिंसा में दबोचा गया शाहीन बाग का प्रदर्शनकारी

Sun, 14 Mar 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shaheen bagh demonstrator held for  Red Fort  violence
नई दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने लालकिला हिंसा के एक और आरोपी जबरजंग (35) को गिरफ्तार किया है। उसने लालकिले में भीड़ को उकसाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। धार्मिक झंडा लगाने के बाद उसने कहा कि लालकिले को 20वीं बार फतह कर लिया है। इससे पहले भी इसे 19 बार फतह कर चुके हैं। जबरजंग ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में हुए प्रदर्शन में भी भाग लिया था। वह पंजाब के एक ग्रुप के साथ ट्रक में शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल होने आया था। लाल किले हिंसा में यह 15वीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की नार्दर्न रेंज और अपराध शाखा की टीमों ने पंजाब में बठिंडा निवासी जबरजंग को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ने उसे रिमांड पर ले रखा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जबरजंग सबसे पहले पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर शुरू हुए किसान आंदोलन में शामिल हुआ था। यहां किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद वह सिंघु बॉर्डर पर आने लगा था। 26 जनवरी को वह सिंघु बॉर्डर से भीड़ के साथ लालकिला आया था। यहां उसने भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा ने जिस वीडियो के आधार पर इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया था, उसमें यह कह रहा है कि इससे पहले 19 बार लालकिले को फतेह कर चुके हैं। अब 20वीं बार इसे फतह करने आए हैं। लालकिले पर वह धार्मिक झंडा लगाने के बाद वह नारे लगाता हुआ दिख रहा है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, जबरजंग शाहीन बाग प्रदर्शन में काफी समय रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed