फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Second cutoff of NCWeb released

एनसीवेब की दूसरी कटऑफ जारी

Sat, 31 Oct 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Second cutoff of NCWeb released
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने स्नातक पाठ्यक्रम के लिए शुक्रवार को दूसरी कटऑफ जारी कर दी है। इसमें 0.25 स़े लेकर सात फीसदी तक की गिरावट आई है। सबसे अधिक कटौती अदिति कॉलेज ने बीकॉम पाठ्यक्रम में की है।
विज्ञापन

डीयू के अदिति कॉलेज ने दूसरी कटऑफ में सात फीसदी की गिरावट करते हुए 72 फ़ीसदी पर बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए कटऑफ निकाली है। वहीं, हंसराज कॉलेज ने दूसरी कटऑफ में आधा फीसदी की कटौती करते हुए बीकॉम में अनारक्षित वर्ग के लिए 86.50 फ़ीसदी पर कटऑफ निकाली है जबकि पहली कटऑफ 87 फ़ीसदी पर रही थी। इसके अलावा मिरांडा हाउस ने दूसरी कटऑफ में 0.25 फ़ीसदी की कटौती की है। इससे पहले पहली कटऑफ में बीकॉम में अनारक्षित दाखिले के लिए 87 फ़ीसदी पर कटऑफ निकाली गई थी। अब यह कटऑफ 86.75 फ़ीसदी रखी गई है। वहीं, मिरांडा हाउस में अनारक्षित वर्ग में दूसरी कटऑफ में अर्थशास्त्र और पॉलिटिकल साइंस के साथ बीए प्रोग्राम में भी दाखिले बंद हो गए हैं। गौरतलब है कि मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज ने पहली कटऑफ में अर्थशास्त्र और पॉलिटिकल साइंस के लिए 88 फ़ीसदी की कटऑफ निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed