फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   school timings should be changed or holidays should be done earlier, demand of parents association

मौसम की मार: स्कूल का टाइम बदला जाए या छुट्टियां पहले की जाएं, पेरेंट्स एसोसिएशन की मांग

Wed, 04 May 2022 07:29 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 04 May 2022 07:29 AM IST
सार

दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा कि गर्मी का पीक है। हरियाणा सरकार ने स्कूल के समय में संशोधन किया है। ऐसे में दिल्ली सरकार को भी ऐसे किसी उपाय के बारे में सोचना चाहिए जिससे कि बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके।

विज्ञापन
school timings should be changed or holidays should be done earlier, demand of parents association
गर्मी में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी से अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। अभिभावकों का कहना है कि दिल्ली सरकार या तो स्कूल के समय में संशोधन करे या गर्मी की छुट्टियां पहले की जाएं। कोविड के बढ़ते मामलों और गर्मी को देखते हुए स्कूल पहले ही बाहरी गतिविधियों में कमी की घोषणा कर चुके हैं। अब गर्मी व लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन की सरकार से मांग है कि स्कूल के समय में बदलाव किया जाए या फिर छुट्टियां जल्दी की जाएं।

विज्ञापन


एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा कि गर्मी का पीक है। हरियाणा सरकार ने स्कूल के समय में संशोधन किया है। ऐसे में दिल्ली सरकार को भी ऐसे किसी उपाय के बारे में सोचना चाहिए जिससे कि बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके।
विज्ञापन


गौतम ने कहा कि हीट वेव के कारण केंद्र सरकार ने भी धूप में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बाहर ना जाने की सलाह दी है। लेकिन दिल्ली में ज्यादातर स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच का है। छात्र दोपहर 3 बजे तक घर पहुंचते हैं। इस तरह से वह हीट वेव की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की अध्यक्ष ने कहा कि हम दिल्ली सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह अन्य राज्यों की तरह स्कूल के समय में संशोधन करे या गर्मियों की छुट्टियां को तय शेड्यूल से पहले करे। इसके लिए बुधवार को उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक पत्र भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed