फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   satyendra jain shown angered on journalist as media asked question

सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़के सत्येंद्र जैन, पत्रकार से की बदसलूकी 

Wed, 14 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
 satyendra jain shown angered on journalist as media asked question
सत्येंद्र जैन

राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया से हो रही मौत पर जब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मीडिया ने सवाल-जवाब किया तब वे भड़क गए और एक पत्रकार के साथ बदसलूकी भी की। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में चिकनगुनिया से एक भी मौत नहीं हुई है, इस मसले पर उपराज्यपाल पर निशाना साधा और दिल्ली में इस स्थिति के लिए दिल्ली नगर निगम को भी जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


जैन ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर आतंक फैलाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली नगर निगम ने कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से यह स्थिति बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'उपराज्यपाल से कोई सवाल नहीं कर रहा है'

 satyendra jain shown angered on journalist as media asked question
सतेन्द्र जैन

निगम साफ-सफाई नहीं करा रही है और महामारी फैलाना चाह रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल से कोई सवाल नहीं कर रहा है और अब एलजी साहब भी कोई साक्षात्कार नहीं दे रहे। 

सरकार की सभी फाइलों को उपराज्यपाल ने मंगवा लिया है और वापस नहीं भेज रहे। जो जांच करानी है जल्द कराएं लेकिन काम तो करने दें। अधिकारियों को बुलाकर एलजी हाउस में डराया-धमकाया जा रहा है, कैसे कोई अधिकारी काम करेगा। 

बिना सरकार को बताया स्वास्थ्य सचिव को 15 दिनों की छुट्टी दे दी। दिल्ली सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार के भी यहां अस्पताल हैं क्यों नहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा से इस संबंध में सवाल पूछे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed